भगोड़े बाप के बेटे ने किया हैरान, घुटनों के बल बैठकर... कौन है विजय माल्या की होने वाली बहू?

Vijay Mallya Daughter in law: हाल ही में विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या की शादी की खबरें जोरों-शोरो पर हैं। फेमस मॉडल और एक्टर सिद्धार्थ माल्या अपनी गर्लफ्रेंड संग काफी समय से लिवइन में रह रहे थे और इसके बाद दोनों ने सगाई भी कर ली। अब हाल ही में सिद्धार्थ ने अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस को दी है। अपने काम से ज्यादा भगोड़े पिता के चलते फेमस सिद्धार्थ की होने वाली बीवी कौन हैं, चलिये जानते हैं।

लिवइन में रहता था कपल
सिद्धार्थ माल्या लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन संग लिवइन में रहते थे। दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए सगाई भी कर ली थी। अब हाल ही में कपल ने अपने फैंस को गुड न्यूज देते हुए शादी की खबरों पर भी मुहर लगाई है।

Vijay Mallya

घुटनों पर बैठा बेटा और...
देश में भगोड़े साबित हुए विजय माल्या के सुपुत्र ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में जैस्मीन को प्रपोज किया था। कपल ने खुद बताया था कि जल्द ही वो एक होने वाली है। जैस्मीन और सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन भी लिखा- Wedding week has commenced! अब फैंस को जबसे ये बात पता लगी है, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। हालांकि सिद्धार्थ ने खूब लड़कियों के दिलों को भी तोड़ दिया है।

कौन है भगोड़े माल्या की होने वाली बहू?
अब हर कोई ये बात जानना चाह रहा है कि आखिर सिद्धार्थ की होने वाली दुल्हनिया कौन है। ऐसे में हम आपको बताते चलें कि सिद्धार्थ की दुल्हनिया जैस्मीन हैं, जो कि अमेरिका की रहने वाली हैं। खूबसूरती के मामले में वे बॉलीवुड की हसीनाओं को भी टक्कर देती हैं। जैस्मीन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और उनकी ज्यादातर तस्वीरें अमेरिका की ही होती हैं।

जैस्मीन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी तो नहीं है। हालांकि शादी होने के बाद ही माल्या खानदान की इस बहू के बारे में पता लग सकेगा। बता दें कि सिद्धार्थ काफी रोमांटिक हैं और बड़े ही फिल्मी अंदाज में उन्होंने जैस्मीन से अपने दिल की बात कही थी।

जानिये कौन हैं सिद्धार्थ माल्या?
बताते चलें कि सिद्धार्थ माल्या एक एक्टर और मॉडल हैं और उनके पिता विजय माल्या यूबी ग्रुप के एक्स चेयरमैन हैं। सिद्धार्थ का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था। वहीं उन्होंने वेलिंगटन कॉलेज और क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मॉडल और एक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+