कौन हैं विभु अग्रवाल? जो एडल्ट ऐप Ullu से साध रहे थे IPO का निशाना, अब शो ने काटा बवाल; जानिए पूरा काला चिट्ठा

Who Is Ullu App Owner Vibhu Agarwal: हाउस अरेस्ट, ये नाम सुना होगा। इस नाम का एक रिलयलटी शो है, जो एडल्ट कैटेगरी का शो है। इस शो को एजाज खान होस्ट कर रहे हैं। इस शो में नग्नता और अश्लील हरकतों की हदें पार हो रही हैं। सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई, जिसके बाद इस की हर कोई आलोचना कर रहा है। इतना ही नहीं एजाज खान को अरेस्ट करने की भी मांग हो रही है। हालांकि उन पर FIR दर्ज हो गई है।

हाउस अरेस्ट शो उल्लू ऐप पर प्रसारित होता है। ये एक एडल्ट कटेंट परोसने वाली ऐप है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको इसी उल्लू ऐप के पूरी कहानी बताते हैं। कौन हैं इसके मालिक? कब आई ये ऐप? किस प्रकार का कटेंट होता है प्रसारित? पढ़िए रिपोर्ट।

Who Is Ullu App Owner Vibhu Agarwal

25 दिसंबर 2018 को विभु अग्रवाल ने अपने प्लेटफॉर्म उल्लू की शुरुआत की। उल्लू ऐप पर पहला शो हालाला रिलीज हुआ। इसके बाद धीरे धीरे इस ऐप पर एडल्ट कटेंट की शुरुआत होनी शुरू हो गई। उल्लू ऐप की शोज को जब ठीक-ठीक दर्शकों का रिस्पॉन्स मिलना शुरू हुआ, तो कोविड के दौरान कविता भाभी नाम का शो रिलीज किया। जिसने उसकी व्यूअरशिप को नए रिकॉर्ड पर पहुंचा दिया। इसके बाद शो उल्लू ऐप पर "रेड लाइट", "पेंटर बाबू", "दिल संभाल जा जरा", "कस्तूरी", "बदन", "रात बाकी है" जैसी सीरीज रिलीज हुईं। ऐप की सफलता और शोज की व्यूअरशिप देख विभु ने साल 2022 में अतरंगी नाम का चैनल खरीद लिया। जिसे डीडी फ्री डिश पर लॉन्च किया गया था। लेकिन 5 महीने बाद ही ये बंद हो गया। जिसे विभु ने खरीदा, लेकिन अब ये डीडी फ्री डिश से बाहर हो गया है।

विभु ने इसे भी उल्लू की ही तरह एक एडल्ट कंटेंट की ऐप बना दिया है। जिसमें अश्लील और नग्नता से भरे शो दिखाए जाते हैं। हालांकि उल्लू और अतरंगी ऐप के सब्सक्राइबर कितने हैं इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हैं। साल 2015 और 2018 में भारत सरकार ने देश में पोर्न वेबसाइट में बैन लगाया था। 2018 में सरकार ने 827 और पोर्न साइट्स को बंद करने का आदेश दिया था। तभी से भारत में पोर्नोग्राफी बंद है। लेकिन विभु ने तभी अपनी ऐप उल्लू लॉन्च की। शुरुआत में विभु ने इसके लिए यूजर्स के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगाया था। लेकिन कंटेंट की डिमांड जब बढ़ने लगी तो इसे अन्य ओटीटी ऐप की तरह सब्सक्रिप्शन मोड में ले आया गया। रिपोर्ट्स की माने तो ये ऐप प्रॉपिट में हैं।

कुछ दिनों पहले खबरें ये भी आईं थीं कि उल्लू ऐप अपना IPO लेकर आने वाली है। इसके लिए SEBI को उनके मालिक ने पेपर्स भी जमा करवाए थे। IPO के जरिए ऐप के मालिक मार्केट से 135-150 करोड़ रुपये जुटाना चाहते थे। हालांकि फिल्म आगे लेकर इसको कोई खास जानकारी सामने आई नहीं।

ख़ैर, एजाज खान के शो को उल्लू ऐप ने बिग बॉस की तर्ज पर बनाया था। इसमें शो के होस्ट एजाज कंटेस्टेंट्स से सेक्स के पोजिशन से लेकर कई तरह की अश्लील बाते पूछते। साथ एक्शन करने को भी कहते। हालांकि अब NCW के संज्ञान के बाद अब हाउस अरेस्ट के सभी शोज को उल्लू ऐप से हटा दिया गया है। सोशल मीडिया पर लोग एजाज खान और उल्लू ऐप पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+