कौन हैं सूफी मलिक जिसके साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने खींचीं कोजी तस्वीरें, पाकिस्तान से है कनेक्शन
Sara Tendulkar With Sufi Malik: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों वेकेशन के लिए लंदन में मौजूद हैं। लंदन की सड़कों पर सारा तेंदुलकर की तस्वीरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
लंदन में छुट्टियां मना रही हैं सारा तेंदुलकर
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर इस वक्त लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं और इस दौरान उनकी पर्सनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिनमें उनके साथ उनकी एक खास दोस्त भी नजर आ रही हैं।

सारा तेंदुलकर की तस्वीरें हुईं वायरल
सोशल मीडिया पर जैसे ही सारा तेंदुलकर की ये तस्वीरें वायरल हुईं, हर कोई सोचने लगा कि उनके साथ दिखने वाली लड़की आखिर कौन है। आइए आपको बताते हैं कि सारा के साथ दिखने वालीं खूबसूरत सी लड़की कौन है और सारा से उसका क्या कनेक्शन है।
पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर के साथ नजर आईं सारा
सारा तेंदुलकर के साथ दिखने वाली उनकी दोस्त पाकिस्तान की रहने वाली हैं। सारा की इस खास दोस्त का नाम सूफी मलिक है जो पाकिस्तान की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं। सारा तेंदुलकर और सूफी मलिक की दोस्ती की झलक हाल ही में लंदन के मशहूर रीजेंट पार्क में देखने को मिली है। दोनों ने पार्क में पिकनिक का मजा लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही हैं।
कौन हैं सूफी मलिक
-सूफी मलिक पाकिस्तानी फैशन फोटोग्राफर और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्होंने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रखी है। सूफी जिसका असली नाम सुंदास है, वह पूर्व समलैंगिक कपल अंजलि और सूफी की एक जोड़ी के रूप में जानी जाती है। इस साल मार्च में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
-अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की अंजलि चक्रा और पाकिस्तान की रहने वाली सूफी मलिक शादी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। दोनों ने अपने ब्रेकअप को आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया था, जो सूफी की बेवफाई के कारण लिया गया था।
करण औजला का कॉन्सर्ट किया था अटैंड
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सारा तेंदुलकर के साथ नजर आ रहीं सूफी मलिक ने एक कैजुअल जैकेट पहना हुआ है। दोनों के बीच की दोस्ती और उनकी मस्ती भी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है। लंदन की अपनी छुट्टियों के दौरान सारा और सूफी ने पंजाबी सिंगर करण औजला के कॉन्सर्ट का भी भरपूर मजा लिया था। इस दौरान सारा ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।












Click it and Unblock the Notifications