कितनी संपत्ति के मालिक हैं श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा? बच्चन परिवार से हैं कई गुना ज्यादा अमीर
Nikhil Nanda Net Worth: बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवार बच्चन फैमिली अक्सर किसी वजह से चर्चा में रहती है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन को मुंबई के जुहू स्थित बंगला प्रतीक्षा तोहफे में दिया है। ऐसे में फैंस लगातार श्वेता के पति निखिल नंदा के बारे सर्च कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर वह क्या करते हैं और कितने करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। जहां एक तरफ उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की। वहीं श्वेता बच्चन जिन्होंने एंटरटेनमेंट की दुनिया का हिस्सा नहीं है उन्होंने मशहूर बिजनेसमेन निखिल नंदा से शादी की।

आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि निखिल नंदा का कपूर खानदान से खास कनेक्शन है। वह रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन हैं। लेकिन इसके बावजूद वह इंडस्ट्री की चकाचौंद से दूर रहते हैं। आपको बता दें कि निखिल नंदा काफी लैविश लाइफ जीते हैं।
आपको बता दें कि, निखिल नंदा के दादा हर प्रसाद नंदा ने एस्कॉर्ट्स ग्रुप की शुरूआत की थी। इसके बाद इस बिजनेस को निखिल के पिता ने संभाला था। बाद में साल 2005 में श्वेता के पति को कंपनी का एमडी बना दिया गया। आज इस कंपनी का 7000 करोड़ रेवेन्यू है और खुद निखिल इसे अकेले संभालते हैं।
बिजनेस की फील्ड में बड़ा नाम रखने वाले निखिल अपने पिता राजन नंदा के नक्शेकदम पर चले हैं। उन्होंने कंपनी एक्सॉर्ट्स के लिए काफी कुछ किया है। वहीं अगर अमिताभ बच्चन की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 3000 करोड़ जबकि उनके दामाद निखिल नंदा की कमाई उनसे कई गुना ज्यादा है। उनकी कुल नेटवर्थ 7000 करोड़ है।
निखिल नंदा बड़े बिजनेसमेन होने के बावजूद सिंपल लाइफ जीते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं। दोनों की शादी साल 1997 में हुई थी। श्वेता और निखिल के दो बच्चे है। उनकी बेटी का नाम नव्या नवेली नंदा है और बेटे का अगस्त्य नंदा। जो कि जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications