कौन है सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Iulia Vantur? कैसे हुई थी भाईजान से पहली मुलाकात

Who Is Iulia Vantur: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज यानि 27 दिसंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो भाईजान का नाम कई बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है लेकिन कोई भी लव स्टोरी शादी की मुकाम तक नहीं पहुंच पाई। बीते कुछ समय से भाईजान का नाम अभिनेत्री यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतुर आखिर कौन हैं और दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई।

आपको बता दें कि, यूलिया वंतुर एक मॉडल, टीवी प्रजेंटर, प्रोफेशनल सिंगर और अभिनेत्री हैं। वह बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में काम कर रही हैं लेकिन अब तक उनको इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिली। यूलिया का नाम अक्सर सलमान खान संग रिलेशनशिप की अफवाह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

salman khan

यूलिया वंतुर का जन्म रोमानिया में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2010 में अपने बॉयफ्रेंड के साथ भारत आईं थी। तभी उनकी मुलाकात सलमान खान के साथ हुई। कहा जाता है कि यूलिया के करियर में सलमान ने उनकी काफी मदद की हालांकि उनको अब तक बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिल पाई।

सलमान खान से मुलाकात के बाद यूलिया वंतुर का उनके बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उनकी भाईजान के साथ मुलाकातें बढ़ती गईँ। दोनों की दोस्ती रोमानिया में हुई थी जहां सलमान खान फिल्म जय हो की शूटिंग के लिए गए थे। इसके बाद जब यूलिया भारत आईं तो दोनों की दोस्ती और गहरी होती चली गई।

बता दें कि, सलमान खान और यूलिया को कई बार साथ में स्पॉट किया। यहां तक कि दोनों बर्थडे पार्टी में भी साथ नजर आते हैं। हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज की शादी हुई इस दौरान यूलिया भी सलमान के साथ नजर आईं। इसके अलावा बीती रात भाईजान का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। जहां परिवार वालों के साथ यूलिया ने भी भाईजान का जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+