कौन है ज्यादा अमीर अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय या रूमर्ड गर्लफ्रेंड निम्रत कौर? जानें ये बड़ा सच
Aishwarya Rai and Nimrat Kaur Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभिषेक बच्चन के साथ डेटिंग की अफवाह ने लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींचा है। खबर है कि ऐश्वर्या राय से दूरी बनाने के बाद अब अभिषेक बच्चन अब एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन की नजदीकियां
कहा जा रहा है कि साल 2022 में फिल्म 'दसवीं' की शूटिंग के दौरान ही निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि इस मामले में अभिषेक बच्चन, निम्रत कौर या फिर ऐश्वर्या राय, किसी का भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

निम्रत कौर की पॉपुलैरिटी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने फिल्म 'लंचबॉक्स' में अपनी दमदार एक्टिंग से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। इसके बाद वह 'होमलैंड' और 'वेवर्ड' पाइंस जैसी अमेरिकी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।
निम्रत कौर की कुल संपत्ति
निम्रत कौर एक दमदार एक्ट्रेस हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ हर जगह होती है। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने काफी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निम्रत कौर के पास करीब 7 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। एक्ट्रेस की कमाई फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है।
पति अभिषेक बच्चन से ज्यादा अमीर हैं ऐश्वर्या राय
वहीं अगर अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय की बात करें तो पैसों के मामले में वह न सिर्फ निमरत कौर बल्कि अपने पति से भी काफी ज्यादा अमीर हैं। ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म 'इरुवर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतने सालों तक मेहनत कर ऐश्वर्या राय ने अपनी करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है। ऐश्वर्या राय बच्चन कई बड़े ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऐड करती हैं जिससे उनको सालाना करोड़ों की कमाई होती है।
सालाना कमाती हैं 100 करोड़ रुपए
ऐश्वर्या राय शादी के बाद भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये वसूलती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा हैं। इससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications