जानिए कौन हैं रणबीर कपूर की होने वाली साली शाहीन भट्ट, लाइम लाइट से दूर रहती हैं आलिया की बहन
जानिए कौन हैं रणबीर कपूर की होने वाली साली शाहीन भट्ट, लाइम लाइट से रहती हैं आलिया की बहन
नई दिल्ली, 09 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिय भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हिंदी सिनेमा पर सालों तक राज करने वाले कपूर खानदान के पोते रणबीर कपूर आलिया से शादी के बाद मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के दामाद बन जाएंगे। आलिया से शादी के बाद रणबीर का एक और खास रिश्ता भट्ट परिवार के ऐसे सदस्य से बन जाएगा जो लाइम लाइट से बिलकुल दूर रहता है।

रणबीर कपूर की रियल साली
भट्ट परिवार का वो सदस्य रणबीर कपूर की साली हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर रखी है। दरअसल, महेश भट्ट ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट हैं और उनसे दो बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं और उन्होंने दूसरी शादी एक्ट्रेस सोनी राजदान से की हैं और उनने दो बेटियां हैं। आलिया भट्ट और दूसरी बेटी शाहीन भट्ट।

फिल्मी दुनिया से बिलकुल दूर रहती हैं शाहीन
आलिया जहां बहुत कम सयम में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं और अब तक कई हिट फिल्में दें चुकी हैं वहीं उनकी बहन शाहीन फिल्मी दुनिया से बिलकुल दूर रहती हैं।

आलिया और शाहीन के बीच जबदरस्त बॉन्डिंग हैं
आलिया भट्ट की उनकी छोटी बहन शाहीन के बीच जबदरस्त बॉन्डिंग हैं। आलिया अपनी बहन पर जान छिड़कती हैं। कई मौकों पर आलिया अपनी बहन के साथ मस्ती करती नजर आती हैं।

जानें क्या करती हैं शाहीन
फिल्ममेकर महेश भट्ट का पूरा परिवार जहां फिल्मों से जुड़ा हुआ है वहीं उनकी ये शाहीन बेटी को लिखने का शौक है।

जानें आलिया और इमरान हाशमी के बीच क्या है रिश्ता
आलिया भट्ट का एक्टर इमरान हाशमी से भी रिश्ता है। इमरान हाशरी आलिया के पिता महेश भट्ट के भतीजे हैं और इस रिश्ते से वो अलिया के कजिन ब्रदर हैं।












Click it and Unblock the Notifications