Adil Durrani: कौन हैं 27 साल के आदिल खान दुर्रानी, जिन्होंने रचाई 44 साल की राखी से शादी?
आदिल खान दुर्रानी कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं, वो एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। आदिल के कई बिजनेस है।

Who is Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की मशहूर ड्रामा्क्वीन राखी सावंत एक एक बार फिर से अपने निजी कारणों के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने आज आदिल खान को अरेस्ट कर लिया है।

'उसने सारे पैसे और गहने ले लिए '
आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि 'उसने उन पर हाथ उठाया है और प्रताड़ना दी है। राखी से उसने सारे पैसे और गहने ले लिए हैं और उसका अफेयर किसी और लड़की से चल रहा है। राखी की शिकायत पर पुलिस ने आदिल को फिलहाल अरेस्ट कर लिया है।'

आदिल ने मुझे बर्बाद कर दिया: राखी
राखी ने एक दिन पहले पैपराजी के सामने रोते हुए कहा था कि 'आदिल ने मुझे बर्बाद कर दिया। उसने बॉलीवुड में आने के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। शादी के बाद ही मुझे पता चल गया था कि उसका अफेयर कई लोगों से है, फिलहाल वो इस वक्त तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं, पहले उसने वादा किया था और अब निकाह से मुकर रहा है।' राखी ने ये भी कहा था कि 'आदिल खान ने उसे छोड़ने की धमकी दी है।'

अब क्या सच है और क्या झूठ
अब क्या सच है और क्या झूठ ? ये तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं राखी और आदिल खान इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं।
आदिल 27 साल के और राखी 44 की
मालूम हो कि पिछले साल राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी को अपने बॉयफ्रेंड के रूप में मीडिया के सामने प्रस्तुत किया था और इसके बाद एक दिन राखी ने खुलासा किया था कि वो और आदिल शादी कर चुके हैं। ये बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी क्योंकि आदिल दुर्रानी की उम्र मात्र 27 साल है और राखी की उम्र 44 साल है।

कौन हैं आदिल खान दुर्रानी?
आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले हैं, वो एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। आदिल के कई बिजनेस हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदिल खान डेजर्ट लैब नाम से आइसक्रीम पार्लर और कार का बिजनेस करते हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है।
राखी की ये दूसरी शादी है
राखी और आदिल ने साथ में मिलकर मुंबई में एक डांस अकेडमी खोली है। आपको बता दें कि राखी की ये दूसरी शादी है, उनकी पहली शादी रितेश नाम के बिजनेसमैन से की थी लेकिन वो रिश्ता भी चला नहीं था और शादी टूट गई।

आदिल से शादी करने के लिए राखी बनी फातिमा
आपको बता दें कि अपनी शादी का खुलासा करते हुए राखी ने कहा था कि उन्होंने इस्लाम कबूला है और उन्होंने फातिमा बनकर आदिल संग निकाह पढ़ा था। राखी ने ये भी कहा था कि उनकी और आदिल की कोर्ट मैरिज सात महीने पहले ही हो गई थी लेकिन आदिल ने इसे छिपाने के लिए कहा था और अब इसे बताना जरूरी है क्योंकि लाइफ में अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications