Ayesha Khan: कौन हैं मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान? जिसने लगाया चीटिंग का आरोप

Who Is Ayesha Khan: रिेएलिटी शो बिग-बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने मुनव्वर को खुलकर एक्सपोज किया और सारे राज खोले। घर आते ही आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया। बिग-बॉस के घर में आते ही आयशा ने मुनव्वर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

आयशा खान ने मुनव्वर पर आरोप लगाया कि वह एकसाथ कई लड़कियों को डेट कर रहे थे। शो में आने से पहले भी मुनव्वर किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे। घर आते ही आयशा ने इस तरह एक के बाद एक मुनव्वर की लाइफ से जुड़े कई हैरान कर देने वाले खुलासे कर रहे हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आयशा खान आखिर कौन है। गूगल पर बार-बार उनका नाम सर्च कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके बारे में सबकुछ बताते हैं।

ayesha khan

आपको बता दें कि, आयशा खान साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं। इसके अलावा वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आयशा खान मिस टीन नविवुड 2019 की विनर भी रह चुकी हैं।

आयशा खान के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह आए दिन अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में मुखचित्रम जैसी कई फिल्मों में काम किया है। खैर अब आयशा ने बिग-बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कर ली है। उनके आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मुनव्वर का वह खेल बिगाड़ने आई हैं। यहां तक कि आयशा के आरोपों के बाद मुनव्वर से कैप्टेंसी छिन ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+