कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नंबियार, कैसे हुई थी एक्ट्रेस से मुलाकात
कौन हैं मौनी रॉय के पति सूरज नंबियार, कैसे हुई थी एक्ट्रेस से मुलाकात
नई दिल्ली, 27 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय गुरुवार (27 जनवरी) को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों गोवा में ही बीच वेडिंग की है। शादी की तस्वीरें मौनी रॉय की दोस्त मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बीते दिन गुरुवार को गोवा में हल्दी और मेहंदी की सेरेमनी की गई। इस शादी के फंक्शन में केवल करीबी दोस्तों और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। शादी एक प्राइवेट फंक्शन थी। इस जोड़े की प्री-वेडिंग सेरेमनी 26 जनवरी से शुरू हुई थी। मौनी की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चा में हैं। मौनी की शादी की खबरों के बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर उनके होने पति सूरज नंबियार कौन हैं?

कौन हैं सूरज नंबियार
मौनी रॉय जहां जानी-मानी एक्ट्रेस हैं वहीं सूरज नांबियार एक बिजनेसमैन हैं। सूरज नांबियार का जन्म 06 अगस्त को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। सूरज नंबियार जैन परिवार से हैं। सूरज ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की है। सूरज नंबियार ने साल 2018 में आर.वी. इंजीनियरिंग कॉलेज बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

दुबई में निवेश बैंकर हैं सूरज नंबियार
सूरज नांबियार दुबई में स्थित एक व्यवसायी और निवेश बैंकर हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम नीरज है। वह पुणे स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक हैं। सूरज नांबियार संयुक्त अरब अमीरात में कैपिटल मार्केट्स के डायरेक्ट हेड भी हैं। इसके अलावा भी सूरज नांबियार इस समय चार्टर्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। उन्होंने अशोका इंडिया में एक इंटर्न के तौर पर भी काम किया है।

कैसे हुई थी मौनी रॉय की सूरज नंबियार
मौनी और सूरज अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से ही चुप्पी साधे रहे हैं। उन्होंने कभी एक-दूसरे को डेट करने या शादी करने की पुष्टि नहीं की। मौनी रॉय और सूरज नंबियार पहली बार दुबई में नए साल की पूर्व संध्या 2019 पर एक-दूसरे से मिले, जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

मुंबई में पार्टी दे सकती हैं मौनी रॉय
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद मौनी रॉय मुंबई में एक शादी के रिसेप्शन दे सकते हैं। हालांकि अभी तक उनकी ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और अन्य के साथ दिखाई देंगी। वह कथित तौर पर फिल्म में प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications