कौन है मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी? इंटीमेट सीन्स देकर मचाया तहलका, 'सीता' बनकर हुईंं थी फेमस
Who Is Mirzapur 3 Saloni Bhabhi: 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मिर्जापुर का तीसरा सीजन रिलीज हुआ। हालांकि फैंस का इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन कुछ किरदार ऐसे में जो कि काफी चर्चा में हैं। वह हैं दद्दा त्यागी की बहू सलोनी त्यागी।
मिर्जापुर सीजन 3 में त्यागी परिवार की बहू बनकर सलोनी भाभी ने खूब लाइमलाइट बटोरी। इस सीजन में उन्होंने कई सारे बोल्ड सीन्स दिए हैं। बड़े त्यागी की पत्नी सलोनी त्यागी ने अपने देवर छोटे के साथ जिस तरह से बोल्ड सीन दिए हैं उसकी वजह से वह काफी चर्चा में हैं। अब वह फैंस की क्रश बन चुकी हैं।

बता दें कि, 'मिर्जापुर' में सलोनी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम नेहा सरगम है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्हें ज्यादातर धार्मिक रोल के लिए जाना जाता है। नेहा ने 2012 में टीवी शो रामायण: सबके जीवन का आधार में नजर आईं, जिसमें उन्होंने सीता की भूमिका निभाई थी।
उन्होंने रामायण के अलावा यशोमती मैया के नंदलाला में यशोदा मां का की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साथ ही नेहा परमावतार श्रीकृष्ण शो में लक्ष्मी के रोल में भी दिख चुकी हैं। इस तरह के धार्मिक रोल करने के बाद मिर्जापुर में बोल्ड सीन करने के बाद उनकी पूरी इमेज बदल गई है।
नेहा ने इंडियन आइडल में भाग लिया और सीजन 4 में जगह बनाई लेकिन दुर्भाग्य से प्रतियोगिता के दौरान गले में हुए इंफेक्शन के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। एक्ट्रेस हमेशा से सिंगर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत पलटी और वह टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस बन गईं। अब इन दिनों वह मिर्जापुर में सलोनी भाभी बनकर लाइमलाइट लूट रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें लगातार छाई हुई हैं। मिर्जापुर 3 के बाद इंस्टाग्राम में भी उनके फॉलोअर्स बढ़ गए और लोग उन्हें नेशनल क्रश बुला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications