Manoj Kumar Wife: कौन हैं मनोज कुमार की पत्नी, जिनके प्यार ने उन्हें बना दिया था सुपरस्टार और फिर जो हुआ.....
Manoj Kumar Wife: साल 1937 में पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्में मनोज कुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी था। फिलहाल खबर है कि मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
पाकिस्तान छोड़ भारत आ गई थी मनोज कुमार की फैमिली
मनोज कुमार एक दिग्गज एक्टर होने के साथ साथ बहुत अच्छे डायरेक्टर भी थे। हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे बाद मनोज कुमार का पूरा परिवार भारत आ गया था। इसके बाद दिल्ली के राजेंद्र नगर में उनकी पूरी फैमिली बस गई थी।

दिलीप कुमार को देख एक्टर बनने का किया था फैसला
मनोज कुमार पढ़ाई में भी काफी अच्छे थे। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की थी और फिर फिल्मों में एक्टिंग करने का फैसला कर लिया था। कहा जाता है कि दिलीप कुमार की फिल्म शबनम देखने के बाद मनोज कुमार ने ठान लिया कि अब तो वह एक्टर ही बनेंगे।
साल 1957 में मनोज कुमार ने शुरू किया था एक्टिंग करियर
मनोज कुमार को देशभक्ति फिल्में बनाने के लिए जाना जाता था। इसी वजह से उन्हें पूरी दुनिया भारत कुमार कहकर पुकारती थी। मनोज कुमार ने साल 1957 में फिल्म 'फैशन' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'कांच की गुड़िया' में नजर आए थे जिसने उनकी पॉपुलैरिटी को काफी बढ़ा दिया था।
2015 में मिला था दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
करीब 45 फिल्मों में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को साल 1992 में पद्म श्री और साल 2015 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं अब 87 साल की उम्र में उन्होंने आज यानी 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
आइए आपको बताते हैं दिवंगत एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार की पत्नी, परिवार और लव स्टोरी के बारे में-
मनोज कुमार और शशि गोस्वामी की लव स्टोरी
-साल 2013 में मनोज कुमार और उनकी पत्नी शशि गोस्वामी ने एक इंटरव्यू में अपनी लवस्टोरी लोगों को सुनाई थी। दैनिक जागरण को दिए गए इस इंटरव्यू में, मनोज कुमार ने बताया था कि ग्रेजुएशन के दिनों में वह पुरानी दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पढ़ाई के लिए जाते थे और वहीं उन्होंने पहली बार शशि को देखा था।
-मनोज कुमार ने कहा था- डेढ़ साल तक हम एक-दूसरे को दूर से देखते रहे क्योंकि किसी में भी बात करने की हिम्मत नहीं थी। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह से पहले किसी लड़की को नहीं देखा था। मगर शशि में वो जादू था जिसे मैं महसूस कर सकता था।
-मनोज कुमार ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कुछ दोस्तों की मदद से वह और शशि फिल्म उड़नखटोला देखने के लिए दिल्ली के ओडियन सिनेमाघर में गए थे। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे से अक्सर मुलाकात करने लगे थे।
-मनोज कुमार के अनुसार मनोज कुमार के परिवार वालों को तो इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन शशि के भाई और मां उनके रिश्ते के खिलाफ थे। ऐसे में मनोज कुमार अपनी लेडी लव शशि को कॉलेज और घर की छत से देखते रहते थे ताकि किसी को पता न चले।
-वहीं उस इंटरव्यू में मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी ने बताया था कि दोनों को फिल्मों से बहुत प्यार है लेकिन उनकी पसंद एक जैसी नहीं है। मगर दोनों एक दूसरे की खुशी और स्पेस का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे के पसंदीदा शो या फिल्म को साथ में ही देखते हैं।
-वहीं मनोज कुमार इस बात से सहमत थे कि प्यार में कुछ बात माननी पड़ती है तो कुछ बात मनवानी भी पड़ती है।
पत्नी की वजह से सुपरस्टार बने थे मनोज कुमार
-मनोज कुमार ने बताया था कि शादी के बाद उनके जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आया था। उनकी फिल्म हरियाली और रास्ता ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद ही वह लोगों के लिए सुपरस्टार बन गए थे।
-वहीं पत्नी शशि ने मजाक में कहा था कि उनकी सफलता का श्रेय उन्हें जाता है क्योंकि उनके जीवन में आने के बाद मनोज कुमार सुपरस्टार बने थी और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो रही थीं।
मनोज कुमार के 2 बेटे और उनका करियर
-दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के दो बच्चे, विशाल गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी हैं। विशाल ने अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत अजमाई थी। हालांकि वह एक्टर नहीं बने थे बल्कि म्यूजिक, विजुअल और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू किया था।
- विशाल गोस्वामी ने कभी म्यूजिक डिपार्टमेंट संभाला तो कभी प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम किया। क्लर्क फिल्म में विशाल गोस्वामी ने बतौर प्रोड्यूसर, तो जय हिंद फिल्म में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में काम किया था।
-वहीं कुणाल गोस्वामी ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म क्रांति (1981) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसे उनके पिता मनोज कुमार ने ही बनाया था।
-कुणाल गोस्वामी दिखने में किसी हीरो से कम नहीं थे। 6.3 की हाइट और हैंडसम लुक के चलते उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी थी लेकिन वह अपने पिता की तरह सफल हीरो नहीं बन पाए।
-एक्टर के रूप में कुणाल गोस्वामी इंडस्ट्री पर जादू नहीं चला पाए। फिल्म 'कलाकार' के बाद कुणाल गोस्वामी ने 'घुंघरू' (1983), 'दो गुलाब' (1983) और 'पाप की कमाई' (1990) जैसी फिल्मों में भी काम किया था लेकिन ये भी फ्लॉप साबित हुई थीं। इसके बाद उन्होंने गोविंदा के साथ 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'आखिरी बाजी' में भी किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी उनको कामयाबी हासिल नहीं हुई।
मनोज कुमार ने बेटे कुणाल को किया था रीलॉन्च
जब कुणाल गोस्वामी को बॉलीवुड से फिल्में मिलना बंद हो गईं तो उनके पिता मनोज कुमार ने साल 1999 में अपने ही प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'जय हिंद' से बेटे को रीलॉन्च किया था। इस फिल्म में कुणाल के साथ एक्टर ऋषि कपूर और शिल्पा शिरोडकर नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी।
दिल्ली में कैटरिंग बिजनेस संभालते हैं कुणाल गोस्वामी
इसी दौरान कुछ पर्सनल कारणों के चलते मनोज कुमार का प्रोडक्शन हाउस भी बंद हो गया था। इसके बाद से कुणाल के फिल्मी करियर पर भी पूरी तरह ब्रेक लग गया था। बाद में कुणाल ने दिल्ली में अपना कैटरिंग बिजनेस शुरू कर दियाथा। फिलहाल वो इसी को संभाल रहे हैं।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications