कौन हैं माहिका शर्मा, जिनके प्यार में पागल हुए हार्दिक पांड्या? 24 की उम्र में ऐसे छाप रही हैं पैसे

Mahika Sharma and Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल के दिनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया था और अब उनके नए रिलेशनशिप को लेकर फिर से चर्चा गर्म हो गई है।

माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या का रिश्ता
इस बार भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का नाम एक्ट्रेस और फिटनेस मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों को लेकर फैंस काफी बातें कर रहे हैं।

Mahika Sharma

कौन हैं हार्दिक पांड्या की न्यू गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा?

-माहिका शर्मा का जन्म और परवरिश दिल्ली में हुई है। 24 साल की माहिका शर्मा एक एक्ट्रेस, मॉडल और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर झलकती उनकी लग्जरी और फिटनेस लाइफस्टाइल ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर बना दिया है।

-माहिका शर्मा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेवी चिल्ड्रेन स्कूल, दिल्ली से पूरी की और आगे चलकर इकॉनमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया। कुछ समय तक उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटर्न के तौर पर काम किया, लेकिन जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया।

फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज से हुई इतनी कमाई

-माहिका शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन जल्द ही उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा। वह रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

-इतना ही नहीं माहिका शर्मा ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री डायरेक्टर ऑरलेंडो वॉन आइन्सिडेल की फिल्म Into the Dusk में भी काम किया था। माहिका शर्मा को पहचान तब मिली जब वह विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी (2019) में दिखाई दी थीं।

-मॉडलिंग के क्षेत्र में माहिका शर्मा का नाम तेजी से उभरा है। वह कई नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंपवॉक कर चुकी हैं। साल 2024 में उन्हें Indian Fashion Awards में Model of the Year का अवॉर्ड मिला था, जो उनके बढ़ते कद का सबूत है।

-इसके अलावा माहिका शर्मा एक लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और साथ ही एक सर्टिफाइड योगा ट्रेनर भी हैं, जो उनके फिटनेस पैशन को दर्शाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली की रहने वाली मॉडल माहिका शर्मा की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 3.2 करोड़ रुपये बताई गई है।

कैसे शुरू हुई हार्दिक और माहिका के अफेयर की चर्चा?

-कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर माहिका शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पीछे हार्दिक पांड्या नजर आ रहे थे। इस वीडियो में हार्दिक की उंगली में 23 नंबर की रिंग दिखी, जो उनके जर्सी नंबर से मेल खाती है। बस, इसके बाद से ही फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाना शुरू कर दिया था।

-इसी बीच खबर आई कि माहिका और हार्दिक को मुंबईएयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद ये चर्चा और भी तेज हो गई। हालांकि, अभी तक न तो हार्दिक और न ही माहिका ने इस रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

सोशल मीडिया पर माहिका की बढ़ती पॉपुलैरिटी

-माहिका शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वह अक्सर फैशन, ट्रैवल और फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। उनकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस के चलते अब वह न सिर्फ मॉडलिंग इंडस्ट्री बल्कि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बना रही हैं।

-हालांकि, हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते की खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये महज अफवाह है या फिर क्रिकेट और ग्लैमर की यह नई जोड़ी वाकई में कुछ खास बनने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+