कौन हैं जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया? 26 की उम्र में इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Shikhar Pahariya Net Worth and Lifestyle: बॉलीवुड की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह इन दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल जाह्नवी कपूर ने हाल ही में 'कॉफी विद करण 8' में अपने नए प्यार शिखर पहाड़िया का नाम गलती से ले लिया था, जिसके बाद से लोग इस खास शख्स के बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिलेशन
इस समय हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन हैं शिकर पहाड़िया जिनको एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपना दिल दे चुकी हैं। आपको बता दें पिछले लंबे समय से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं और अब एक्ट्रेस का उनका नाम लेना ये साबित करता है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो जरूर है।

Shikhar Pahariya

कौन हैं शिखर पहाड़िया
जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका नाम सुशील कुमार शिंदे था। सुशील कुमार शिंदे की तीन बेटियां हैं और शिखर स्मृति शिंदे के बेटे हैं। शिखर और जाह्नवी दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने साथ में हाईस्कूल तक पढ़ाई की है।

प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं शिखर
वहीं 26 साल के शिखर पहाड़िया अब एक यंग बिजनेसमैन बन चुके हैं। इसके अलावा वह एक प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। फिलहाल शिखर अपनी कथित गर्लफ्रेंड जाह्नवी के साथ पार्टीज और इवेंट्स में नजर आते हैं। इतना ही नहीं शिखर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के परिवार के भी काफी क्लोज हैं।

84 करोड़ की कुल संपत्ति के हैं मालिक
शिखर पहाड़िया ने साल 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था और उससे पहले वह लंदन बेस्ड फर्म में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट की नौकरी करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिखर पहाड़िया करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 84 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

शिखर पहाड़िया के छोटे भाई वीर पहाड़िया
जानकारी के अनुसार एक समय पर शिखर पहाड़िया के छोटे भाई वीर पहाड़िया बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के प्यार में पागल थे। हालांकि अब दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। आपको बता दें कि वीर पहाड़िया जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वह फिल्म 'स्काई फोर्स' में नजर आएंगे। इसके फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+