आखिर कौन हैं रैपर Toomaj Salehi? जिसे ईरानी सरकार ने दी है मौत की सजा, जाने पूरा मामला...
Who is Rapper Toomaj Salehi: ये बात तो आप बखूबी जानते ही होंगे कि ईरान की सरकार कितनी ज्यादा कट्टर है। मगर इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला, जब हाल ही में मशहूर रैपर को मौत की सजा ही सुना दी गई। आखिर क्यों रैपर को ये सजा सुनाई गई और क्या है ये पूरा मामला... चलिये समझते हैं।
हाल ही में 33 साल के ईरानी रैपर तूमज सालेही सुर्खियों में हैं, क्योंकि सरकार ने उनके लिए सजाए मौत का फरमान जारी किया है। सालेही के कुछ ऐसा कर दिया, जो उनके जी का जंजाल ही बन गया।

बताते चलें कि इन दिनों ईरान की सरकार के साल 2022 में खूब प्रदर्शन हुए। इन्हीं प्रदर्शनों का समर्थन रैपर ने भी कर लिया। इतना ही नहीं, अब रैपर ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर गाने भी गा लिये। सरकार को रैपर का ये रवैया नागंवार गुजरा और उन्हें दोषी करार देते हुए मौत की सजा का ऐलान कर दिया।
हालांकि मामला सामने आने के बाद जानकारी मिली है कि तूमज इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील भी करेंगे। ऐसे में देखना ये होगा कि रैपर की ये अपील कितनी काम आती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि ईरान की सरकार बेहद कट्टर है और सरकार के इस फैसले से आप इस बात को समझ सकते हैं।
खबर सामने आने के बाद रैपर को लेकर हर कोई सदमे में है। न सिर्फ ईरान बल्कि भारत में भी उनकी चर्चा हो रही है। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि आखिर ये ईरानी रैपर हैं कौन।
दरअसल, तुमाज अमिनी सरकार की नीतियों के खिलाफ बेबाकी से रैप गाते हैं। उन्हें जाना भी इसलिए ही जाता है। साल 2022 में जब ईरान में प्रदर्शन हो रहे थे, तो रैपर ने भी इसका गर्मजोशी से समर्थन किया था। हालांकि इस बात पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। मगर अब सरकार ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications