Huma Qureshi का इस हिंदू लड़के से हुआ प्यार! कौन है रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह? शादी की हो रही चर्चा
Who Is Huma Qureshi Boyfriend Rachit Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। 23 जून को कपल ने रजिस्टर्ड शादी की। इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। लेकिन इन सबके बीच एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी।
दरअसल, सोनाक्षी की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी किसी खास शख्स के साथ पहुंची थी। जिसके बाद एक्ट्रेस की डेटिंग को लेकर चर्चाएं होने लगी। बता दें कि, हुमा ने अपनी बेस्टफ्रेंड की शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की जिसमें सोनाक्षी और जहीर के अलावा वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

हुमा कुरैशी की उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद हर तरफ एक्ट्रेस की शादी की चर्चा होने लगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब हुमा कुरैशी शादी कर सकती हैं। वहीं कुछ फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर रचित सिंह कौन हैं और वह क्या करते हैं।
कौन हैं रचित सिंह?
हुमा कुरैशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह मुंबई के एक फेमस एक्टिंग कोच और एसपायरिंग एक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, वह कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ काम कर चुके हैं। अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ उन्होंने बतौर एक्टिंग कोच काम किया है। इसके अलावा वह रवीना टंडन की वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आए थे। हालांकि उनकी नेटवर्थ को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है।
बता दें कि, हुमा कुरैशी का नाम अब तक कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जा चुका है। एक्ट्रेस ने डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर मुद्दसर अजीज को तीन साल तक डेट किया है। लेकिन साल 2022 में कपल अलग हो गए। अब रचित सिंह संग डेटिंग की खबरें आने के बाद कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट कर सकती हैं। हालांकि हुमा और रचित ने अब तक डेटिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications