कौन हैं गहना वशिष्ट जिनके एडल्ट वीडियो ने मचाया था हंगामा, अब राज कुंद्रा के साथ जुड़ रहा कनेक्शन

Gehana Vasisth: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। हाल ही में ईडी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर और ऑफिसों पर छापेमारी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कुंद्रा पर मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उसे बेचने का आरोप है।

गहना वशिष्ठ का चौंकाने वाला खुलासा
इस मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम भी सामने आ रहा है। हाल ही में अभिनेत्री और निर्माता गहना वशिष्ठ ने खुलासा किया है कि उन्हें हर फिल्म के लिए तीन लाख रुपये मिलते थे और वह राज कुंद्रा के ऑफिस गई थीं।

gehana vasisht

गहना का विवादों से है पुराना नाता
एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट कर अपलोड करने के आरोप में एक्ट्रेस गहन वशिष्ठ को एक बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका विवादों से पुराना नाता है और कई बार उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ चुका है।

साल 2012 में जीता था मिस एशिया बिकिनी का खिताब
गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को काफी कम उम्र से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब अपने नाम किया था। गहना कई विज्ञापनों के साथ साथ हिंदी और तेलुगू सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं।

कमर के नीचे तिरंगा लपेटा हुआ था
आपको बता दें कि गहना वशिष्ठ एक फोटोशूट की वजह से मारपीट का भी शिकार हो चुकी हैं। साल 2020 में गहना वशिष्ठ उस समय सुर्खियों में आई थीं जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। गहना ने इस वीडियो में अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेटा हुआ था और इसी के साथ वो काफी बोल्ड अंदाज में पोज दे रही थीं। ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था।

मुंबई में गहना के साथ हुई थी मारपीट
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुंबई में कुछ लोगों ने गहना वशिष्ठ के साथ मारपीट की थी। इस वीडियो को लेकर गहना ने अपनी सफाई देते हुए कहा था- ये वीडियो उनके किसी दोस्त ने अपलोड किया है। हालांकि कई लोगों ने इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट भी माना गया था।

साल 2019 में गहना वशिष्ठ काफी बीमार हो गई थीं
वहीं साल 2019 में गहना वशिष्ठ शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गहना कई घंटों से लगातार बिना कुछ खाए-पीए शूटिंग कर रही थीं, जिसके चलते वह सेट पर ही बेहोश हो गई थीं और उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई थीं।

बेव सीरीज 'गंदी बात' में नजर आई थीं गहना
आपको बता दें कि गहना वशिष्ठ ऑल्ट बालाजी की बेव सीरीज 'गंदी बात' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'बहनें' में भी देखा गया था। गहना वशिष्ठ कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंनेक्रिकेट वर्ल्डकप 2015 में योगराज सिंह और अतुल वासन के साथ एक शो भी होस्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+