कौन हैं फरहान की होने वाली बीवी शिबानी दांडेकर, कभी Topless फोटो के चलते बटोरी थीं सुर्खियां

नई दिल्ली, 18 फरवरी। बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था। ये दोनों पिछले चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और पिछले दो साल से लिवइन पार्टनर भी हैं लेकिन शनिवार को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद से हर कोई यही जानने को बेकरार है कि आखिर शिबानी है कौन और उनकी और फरहान की प्रेम कहानी कहां, कैसे और कब शुरू हुई।

Recommended Video

      Farhan Shibani Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी करने जा रहे है शादी | वनइंडिया हिंदी

      तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं...

      मराठी-कोंकणी परिवार से हैं शिबानी

      मराठी-कोंकणी परिवार से हैं शिबानी

      शिबानी मल्टी टैलेंटड हस्ती हैं, वो एक्टर- एंकर-वीजे और मॉडल हैं। वो अमेरिका में एक टीवी शो को होस्ट करती थीं। शिबानी 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंटकी सह-मेजबानों में से भी एक थीं। शिबानी दांडेकर का जन्म 27 अगस्त 1980 को पुणे के एक मराठी-कोंकणी फैमिली परिवार में हुआ था। उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में जैसे 'सुल्तान' और 'शानदार 'जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

      अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर

      अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर

      यही नहीं वो 'नमस्ते इंडिया', 'एशियन वरायटी शो' और 'वी देसी' जैसे शोज भी कर चुकी हैं । इसके अलावा वो कलर्स के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' में भी दिख चुकी हैं। उनकी दो बहनें हैं जिनके नाम हैं अनुषा दांडेकर और अपेक्षा दांडेकर हैं। अनुषा भी उनकी तरह अभिनेत्री-सिंगर हैं और टीवी एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में काफी चर्चित रही हैं।

      कभी Topless फोटो के चलते बटोरी थीं सुर्खियां

      कभी Topless फोटो के चलते बटोरी थीं सुर्खियां

      शिबानी का बचपन अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में बीता है। शिबानी सोशल मीडिया की एक्टिव मेंबर्स में से एक हैं और अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से भी वो काफी चर्चित रहती हैं। शिबानी अपनी टॉपलेस फोटो और सुशांत केस में आरोपी रिया चक्रवर्ती का फेवर करने के कारण ट्रोल की भी शिकार हो चुकी हैं।

      उम्र में 7 साल का अंतर

      उम्र में 7 साल का अंतर

      आपको बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की उम्र में 7 साल का अंतर है। शिबानी 41 साल की हैं और फरहान 48 साल के हैं और यही नहीं फरहान तलाकशुदा हैं।

      फरहान नेअधुना से की थी शादी

      उनकी पहली शादी साल 2000 में अधुना से हुई थी लेकिन शादी के 17 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दोनों को दो बेटियां शाक्य और अकीरा हैं। आज तक दोनों के तलाक का कारण पता नहीं है लेकिन ऐसा कहा जाता है कि फरहान-अधुना के तलाक की वजह शिबानी ही थीं।

      सोशल मीडिया पर कई वायरल तस्वीरें हैं

      सोशल मीडिया पर कई वायरल तस्वीरें हैं

      फिलहाल शिबानी फरहान अख्तर के परिवार के काफी करीब कही जाती हैं। सोशल मीडिया पर कई वायरल तस्वीरें हैं, जिसमें शिबानी को फरहान के पिता और मशहूर गीतकार-शायर जावेद खान और उनकी पत्नी शबाना आजमी के साथ देखा जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+