अरबाज खान से कितनी छोटी हैं तीसरी GF शूरा खान? जल्द बनेगी सलमान के घर की बहू, जानें उनका असली नाम

Who Is Shura Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के भाई अरबाज खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए। मीडिया खबरों के मुताबिक, अरबाज का जॉर्जिया एंड्रियानी से ब्रेकअप हो चुका है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉर्जिया ने खुद कंफर्म किया था कि दोनों अलग हो चुके हैं। अब खबर है कि अरबाज की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हुई और इस बार वह इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और जॉर्जिया एंड्रियानी के बाद अब अरबाज खान का नाम मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को डेट कर रहे हैं। खबर है कि दोनों इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी में उनके खास दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे।

Shura Khan

कौन हैं शूरा खान?
बता दें कि, शूरा खान बॉलीवुड की फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 13.2k फॉलोअर्स हैं। वह बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करती हैं। दोनों की मुलाकात उनकी नई फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। जो कि अगले साल 2024 में रिलीज होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूरा खान का असली नाम जारा खान है। उनका जन्म साल 1994 में लंडन में हुआ था। उन्होंने मुंबई के जानकीदेवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। शूरा की मां ने उन्हें एक्टिंग का रास्ता दिखाया था जिसके बाद उन्होंने मुंबई में 16 साल की उम्र में कई ऑडिशन भी दिए। उन्होंने अर्जुन कपूर की फिल्म औरंगजेब से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जो कि साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म देसी कट्टे में नजर आईं थी। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

शूरा खान ने इसके बाद अपनी एक्टिंग से ब्रेक लेकर सिंगिंग पर काम करना शुरू किया। उन्होंने साल 2019 में पंजाबन गाना गाया था जो कि सुपरहिट रहा। इसके बाद उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के लिए कुसू कुसू गाने को अपनी आवाज दी। फिलहाल वह अरबाज खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।

बता दें कि, अरबाज और शूरा खान के बीच उम्र में 27 साल का फर्क है। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। ये तब की बात है जब अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस रिश्ते से उनके परिवार वाले भी काफी खुश हैं। मलाइका से तलाक के बाद अब अरबाज की ये दूसरी शादी होगी। खैर उनकी तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+