आखिर कौन हैं AP Dhillon की लेडी लव बनिता संधू? सोशल मीडिया पर छाई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें
Who Is AP Dhillon Rumoured Girlfriend: पंजाबी--कनाडियन सिंगर एपी ढिल्लों इन दिनों बनिता संधू के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। संधू और ढिल्लों की डेटिंग की अफवाहें पूरे मीडिया में तब उड़ने लगीं जब संधू ने रोमांटिक ट्रैक विद यू में अभिनय किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एपी ढिल्लों का नाम पहले बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन वह बनिता संधू के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर बनिता संधू कौन हैं? आपको बता दें कि बनिता ने 11 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था।

आपको बता दें कि, वरुण धवन की फिल्म अक्टूबर से बनिता ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस दौरान उनकी उम्र 25 साल थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने विक्की कौशल के साथ उनकी फिल्म 'सरदार उद्यम सिंह' में अहम भूमिका निभाई थी। दो सुपरस्टार्स के साथ काम करने के बाद भी उन्हें फिर किसी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं मिला।
बॉलीवुड के बाद, संधू ने साउथ सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने साल 2019 में फिल्म आदित्य वर्मा के साथ तमिल डेब्यू किया। जो विजय देवरकोंडा-स्टारर तेलुगु फिल्म, अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। तमिल रीमेक को डायरेक्ट ध्रुव विक्रम ने किया था। फिल्मों के अलावा, बनिता को दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक वीडियो 'जिंद माही' में भी देखा गया था, जो कि साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिलहाल सोशल मीडिया पर एपी ढिल्लों और संधू की रोमांटिक तस्वीरें छाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications