जानें कौन हैं अली अकबर, जो सेना के अपमान से आहत होकर परिवार समेत अपनाने जा रहे हैं हिंदू धर्म?

बेंगलुरू, 11 दिसंबर। हेलिकॉप्टर क्रेश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौत की खबर पर लोगों के अपमानजनक रिएक्‍शन से आहत फिल्‍म निर्माता अली अकबर ने ऐलान किया है कि वो अब हिंदू धर्म में परिवर्तित हो जाएंगे। सीडीएस रावत की शहादत पर हंसने वालों से आहत होकर उन्‍होंने कहा कि वह और उनकी पत्‍नी ने कहा उन्‍होंने धर्म में विश्‍वास खो दिया है इसलिए अब हम मुसलमान नहीं रहेंगे और हिंदू धर्म अपनाएंगे।
आइए जातने हैं कौन हैं अली अकबर जिन्‍होंने अपनी पत्‍नी के साथ धर्म परिवर्तन करने का ऐलान किया है ?

 जानें कौन हैं अली हैदर

जानें कौन हैं अली हैदर

अली हैदर केरल के फेमश मलयालम फिल्‍म डॉयरेक्‍ट होने के साथ लिरसिस्‍ट, लेखक है इसके साथ ही वो राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते है। 2014 के लोक सभा चुनाव में अली अकबर ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से केरल में कोडुवल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इसके बाद भाजपा से कोझीकोड निगम चुनाव में प्रत्‍याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं।

इस फिल्‍म के लिए अली अकबर को मिल चुकी है धमकियां

इस फिल्‍म के लिए अली अकबर को मिल चुकी है धमकियां

केरल में 20 फरवरी 1963 में जन्‍में अली अकबर ने 20 से अधिक फिल्‍म डॉयरेक्‍ट की है। इन फिल्‍मों में बैंबू बॉइज, पाई ब्रदर्स, ग्राम पंचायत समेत अन्‍य फिल्‍में शामिल हुई हैं। वहीं आने वाली फिल्‍मों में 1921: Puzha Muthal Puzha Vare' शामिल है। ये 1921 नार्थ केरल में हुए मालाबार विद्रोह पर आाधारित फिल्‍म है, जिसके लिए डॉयरेक्‍टर अकबर को धमकी भी मिल चुकी है।

अली अकबर ने अपने उस्‍ताद को लेकर किया था ये खुलासा

अली अकबर ने अपने उस्‍ताद को लेकर किया था ये खुलासा

साल 2015 में अली में डॉयरेक्‍टर अली अकबर ने खुलासा किया था कि वो जब आठ साल के थे तो उनके उस्‍ताद यानी शिक्षक ने उनका यौन शोषण किया था। वायनाड के मीनांगडी में मदरसे में एक उस्ताद पर उन्‍होंने ये आरोप लगाया था। जिसके बाद वो जमकर चर्चा में आए थे।

अली अकबर को मिल चुके हैं ये अवार्ड

अली अकबर को मिल चुके हैं ये अवार्ड

अली अकबर को बेस्‍ट मोटिवेशन, बेस्‍ट बेस्ट एजुकेशनल, बेस्‍ट इंस्ट्रक्शनल फिल्म के सम्‍मान से सम्‍मानित किया जा चुका है। उन्‍हें अपनी डेब्यू फिल्‍म के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का प्रदेश स्‍तरीय अवार्ड मिल चुका है।

मैं जन्म से प्राप्त एक पोशाक को उतार रहा हूं, मैं आज से मुसलमान नहीं हूं

मैं जन्म से प्राप्त एक पोशाक को उतार रहा हूं, मैं आज से मुसलमान नहीं हूं

जनरल रावत की मौत की खबर पर शर्मनाक करने वाले कमेंट के बाद अली अकबर ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया और अकबर ने वीडियो जारी कर कहा

"आज मैं जन्म से प्राप्त एक पोशाक को उतार रहा हूं। आज से मैं मुसलमान नहीं हूं। मैं भारत का हूं। यह उन लोगों को मेरा जवाब है जिन्होंने भारत के खिलाफ हजारों मुस्कुराते हुए इमोजी पोस्ट किए। उन्‍होंने इन पोस्‍ट से आहत होकर लिखा था "राष्ट्र को उन लोगों की पहचान करनी चाहिए जो सीडीएस की मौत पर मुस्कुराते हैं।" इस पोस्ट पर भी सैकड़ों कमेंट सपोर्ट में लिखे गए थे और बहुत से लोगों ने अभद्र टिप्‍पणियां की थी।

अली अकबर ने इसलिए चुना है अपना ये हिंदू नाम

अली अकबर ने इसलिए चुना है अपना ये हिंदू नाम

अली अकबर अब रामसिम्हन बनने के लिए तैयार है - वह नाम जो उन्‍होंने अपने लिए चुना था। उन्होंने कहा कि रामसिम्हन एक ऐसे व्यक्ति थे जो अपनी संस्कृति के करीब खड़े होने पर मारे गए थे और इसलिए यह नाम उनके लिए उपयुक्त था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+