कौन है एलन फर्नांडिस? इस शख्स ने टाइगर श्रॉफ की मां आयशा के साथ की 58 लाख की धोखाधड़ी, जानें कैसे की ये ठगी
Ayesha Shroff Cheated: मुंबई पुलिस की तरफ से पता चला है कि आयशा श्रॉफ से एक किकबॉक्सर ने 58 लाख रुपये की ठगी की है। इस किकबॉक्सर को आयाश ने ही अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की फर्म में काम करने के लिए रखा था।

Ayesha Shroff Cheated: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि आयशा श्रॉफ के साथ एलन फर्नांडिस नाम के एक व्यक्ति ने ठगी की है। आयशा श्रॉफ से उस शख्स ने 58.53 लााख रुपए की धोखाधड़ी की है। वहीं इसके बाद आयाशा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन एलन फर्नांडिज फिलहाल फरार है। आइए जानते हैं कौन है एलन फर्नांडिज जिसने आयशा श्रॉफ को ठगा और कैसे घटी ये घटना।
आयशा श्रॉफ के साथ हुई धोखाधड़ी
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। फिलहाल वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एएनआई की खबर के अनुसार आरोपी एलन फर्नांडिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
किकबॉक्सर हैं एलन फर्नांडिस
वहीं मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आयशा श्रॉफ से एक किकबॉक्सर ने कथित तौर पर 58.53 लाख रुपये की ठगी की। इस किकबॉक्सर को आयाश ने ही अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की फर्म में एक कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया था।
टाइगर श्रॉफ की फर्म में करते थे काम
आयशा श्रॉफ द्वारा सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार एलन फर्नांडिस किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के फाइटर हैं। आयशा ने उन्हें अपने बेटे टाइगर श्रॉफ की एमएमए मैट्रिक्स कंपनी में संचालन निदेशक के रूप में नियुक्त किया था।
2018 में एमएमए मैट्रिक्स फर्म के बने थे निदेशक
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि टाइगर की ये कंपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण देती है और इसकी सारी जिम्मेदारी आयशा श्रॉफ ही संभालती हैं। वहीं मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया- एलन फर्नांडिस को साल 2018 में एमएमए मैट्रिक्स फर्म में निदेशक नियुक्त किया गया था। ऐसे में एलन पर उस फर्म के माध्यम से भारत और विदेशों में 11 टूर्नामेंट आयोजित करने और अपने व्यक्तिगत खाते में 58.53 लाख रुपये जमा करने का आरोप है।
आयशा श्रॉफ का करियर
आपको बता दें कि एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह काफी समय पहले सलमान खान के साथ एक विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। आयशा श्रॉफ एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। फिलहाल आयशा श्रॉफ बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications