कौन है वो शख्स जिसकी नेटवर्थ है शाहरुख खान से कहीं ज्यादा, जीवन के संघर्ष पर बन चुकी है वेब सीरीज
Who is Alakh Pandey: शाहरुख खान बॉलीवुड में सबसे अमीर शख्स हैं। इस खबर की जानकारी आते ही उनके फैंस खूब खुश हुए थे। लेकिन अब जो खबर आई है, उसे जान उनके फैंस निराश हो जाएंगे। एक 34 साल के लड़के ने शाहरुख की सालों की मेहनत को पीछे कर दिया। जी हां, उस लड़के की संपत्ति शाहरुख खान से हजारों करोड़ रुपये ज्यादा है। आज इस रिपोर्ट में हम उसी की कहानी बता रहे हैं।

शाहरुख को पछाड़ने वाले 34 साल के युवा का नाम अलख पांडे है। वो देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं और 'फिजिक्सवाला' के संस्थापक हैं। वो छात्रों के बीच खूब पॉपुलर हैं। अब वो भारत के अरबपतियों की सूची में शुमार हो गए हैं। हाल ही में आई हुरून इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ अब ₹14,510 करोड़ पहुंच गई है। जो बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की नेटवर्थ से कहीं ज्यादा है।
पिछले एक साल में अलख पांडे की संपत्ति में 223% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह आंकड़ा न सिर्फ उनकी मेहनत और दृष्टिकोण को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि भारत में एडटेक सेक्टर किस तेजी से आगे बढ़ रहा है। अलख का फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है, लेकिन उनकी लाइफ स्टोरी पर एक वेब सीरीज भी बन चुकी है। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
प्रयागराज से यूट्यूब तक का सफर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे अलख पांडे ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब चैनल "Physics Wallah" से की थी। उन्होंने हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की, लेकिन तीसरे वर्ष में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने फुल टाइम पढ़ाना शुरू किया और यहीं से शुरू हुई एक नई क्रांति।
यूट्यूब से बनी अरबों की कंपनी
'फिजिक्सवाला' चैनल की सफलता ने उन्हें एक एडटेक कंपनी खड़ी करने की प्रेरणा दी। आज यह कंपनी भारत की टॉप ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स में गिनी जाती है। लाखों स्टूडेंट्स को प्रभावित करने वाली इस कंपनी ने अलख को एडटेक यूनिकॉर्न बना दिया।
शाहरुख खान की नेटवर्थ भी पीछे
जहां एक ओर शाहरुख खान को दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिना जाता है, वहीं अलख पांडे ने उन्हें दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख की नेटवर्थ ₹12,490 करोड़ रुपये है। शाहरुख को आखिरी बार फिल्म 'डंकी' (2023) में देखा गया थाय़ और अब वे अपनी अगली फिल्म 'किंग' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications