कौन हैं Aishwarya Mohanraj जिन्होंने इंजेक्शन से बॉडी पर किया ऐसा काम? जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Aishwarya Mohanraj: स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज इन दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने पारंपरिक डाइट-वर्कआउट के बजाय मेडिकल ट्रीटमेंट की मदद से वजन घटाया है। उनके इस साफ-साफ खुलासे ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ी और सराहना भी बटोरी है।
6 महीनों में 22 किलो वजन किया कम
वीडियो में ऐश्वर्या मोहनराज ने बताया है कि करीब 6 महीनों में उनका 22 किलो वजन कम हुआ है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले उनका वजन लगभग 51 किलो था जो बाद में बढ़कर 64 किलो हो गया। वजन बढ़ने के पीछे उन्होंने PCOD और हाइपोथायरायडिज्म को वजह बताया।

वेट लॉस इंजेक्शन मौनजारो का किया इस्तेमाल
-इसके बाद ऐश्वर्या मोहनराज डॉक्टर की सलाह से वेट लॉस इंजेक्शन मौनजारो (Mounjaro) का सहारा लिया, जिससे धीरे-धीरे उनका वजन घटता गया।
-ऐश्वर्या मोहनराज के इस ईमानदार खुलासे पर अभिनेत्री सोहा अली खान ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जमकर तारीफ की। सोहा अली खान ने कहा कि लोग अक्सर अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की मेडिकल मदद छिपाते हैं, ऐसे में खुलकर सच बताना हिम्मत की बात है।
क्यों खास है ये बयान?
फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन की कहानियों में अक्सर सख्त डाइट और घंटों के वर्कआउट का जिक्र होता है। ऐश्वर्या मोहनराज ने इस धारणा से हटकर बताया कि उन्होंने मेडिकल विकल्प अपनाया। यही वजह है कि उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन गई और कई लोगों ने इसे पारदर्शिता की मिसाल बताया।
कौन हैं ऐश्वर्या मोहनराज?
ऐश्वर्या मोहनराज भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी पहचान अमेजन प्राइम के शो कॉमिकस्तान से बनाई, जहां वह पहले सीजन में टॉप 10 में शामिल रहीं। इसके बाद उन्होंने सोलो शो, डिजिटल कंटेंट और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए अलग पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर उनके फनी वीडियोज और ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर को खूब पसंद किया जाता है।
पारदर्शिता ने जीता दिल
ऐश्वर्या मोहनराज का ये खुलासा सिर्फ वेट लॉस स्टोरी नहीं बल्कि ईमानदारी की मिसाल बन गया है। मेडिकल सपोर्ट के साथ की गई फिटनेस जर्नी को सार्वजनिक कर उन्होंने एक नई चर्चा को जन्म दिया है, जहां परिणाम के साथ-साथ प्रक्रिया पर भी खुलकर बात हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications