जानें कौन है आदिल खान की गर्लफ्रेंड तनु चंदेल, राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर पति की ऐसी तस्वीर की वायरल
Adil Girlfriend Tanu Chandel: राखी सावंत ने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड का नाम तुन चंदेल बताया है। राखी ने कहा है कि जब वह मराठी बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए गई थीं तभी आदिल का तनु के साथ अफेयर शुरू हो गया था।

Recommended Video
Adil Girlfriend Tanu Chandel: राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत की मां की मौत हो गई थी और अब वह अपनी शादी को लेकर परेशान हो गई हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत नें अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से साल 2022 में ही शादी कर ली थी। वहीं इसी साल राखी सावंत ने अपनी शादी का खुलासा लोगों के सामने किया था जिसके बाद राखी ने कहा था कि उनके पति आदिल इस शोदी को अब स्वीकार नहीं कर रहे हैं और उन्हें अपनी शादी को बचाना है। वह अब एक नए वीडियो में राखी ने पति आदिल खान पर आरोप लगाया है कि उनका तनु नाम की एक लड़की के साथ अफयर चल रहा है और वह राखी के गहने और पैसे लेकर तनु के साथ रहने के लिए चले गए हैं।

आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। राखी ने कहा है कि शादी के बाद से आदिल का 3-4 लड़कियों के साथ अफेयर चल रहा था। फिलहाल वह तनु चंदेल नाम की एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। राखी ने पहले एक वीडियो में कहा था कि अगर आदिल नहीं सुधरे तो वह उनकी पोल-पट्टी खोलकर रख देंगी। लड़की का नाम और उसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगी। इसके बाद जब आदिल खान ने राखी की बात नहीं मानी तो उन्होंने पैपराजी के सामने आदिल की नई गर्लफ्रेंड का नाम वायरल कर दिया।
आदिल खान की गर्लफ्रेंड का नाम है तुन चंदेल
राखी सावंत ने पति आदिल खान की गर्लफ्रेंड का नाम तुन चंदेल बताया है। राखी ने कहा है कि जब वह मराठी बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए गई थीं तभी आदिल का तनु के साथ अफेयर शुरू हो गया था। पांच हफ्ते बाद जब वह शो से बाहर आईं तो उन्हें इस बात का पता चला था। हालांकि उन्होंने आदिल को मनाने की कोशिश की थी ताकि वह तनु से दूरी बना लें लेकिन उस समय राखी सावंत की मां काफी बीमार थीं और वह आदिल को ज्यादा समय नहीं दे पा रही थीं। राखी के मुताबिक आदिल ने मां की तबीयत खराब होने के समय उनका साथ नहीं दिया था। ऐसे में राखी पति आदिल से गुस्सा हो गई थीं।
तनु चंदेल और आदिल की तस्वीरें वायरल
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर तनु चंदेल और आदिल की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। राखी ने बताया है कि तनु चंदेल इंदौर की रहने वाली हैं। वहीं पर इस लड़की का एक फ्लैट भी है। इसकी एक खुद की बीएमडब्ल्यू कार भी है। राखी के मुताबिक, तनु आईआईटी से पासआउट हैं और फिलहाल एक बिजनेसवुमन हैं। राखी का कहना है कि तनु बॉलीवुड में पिछले 8 सालों से स्ट्रगल कर रही हैं और कुछ छोटे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। वह फिलहाल 37 साल की हैं।
इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं तनु चंदेल
राखी सावंत के अनुसार तनु चंदेल एक टिकटॉकर भी हैं। निवेदिता चंदेल उनका असली नाम है लेकिन वह इंस्टाग्राम पर तनु चंदेल के नाम से मशहूर हैं। तनु को आदिल खान दुर्रानी भी फॉलो करते हैं। तनु के इंस्टाग्राम पर 604 हजार फॉलोवर्स हैं। नए वीडियो में राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया है कि वह राखी से 4 लाख रुपए कैश और गहने लेकर भाग गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राखी का कहना है कि आदिल खान का तनु नाम की लड़की के साथ काफी समय से अफेयर चल रहा है और उन्होंने ये बात राखी से छुपाई है। ऐसे में राखी ये शादी खुद ही तोड़ देना चाहती हैं। राखी ने आरोप लगाया है कि आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

राखी ने बताया- आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया
एक वीडियो में राखी ने कहा है- आदिल ने आखिरकरा अपना फैसली ले लिया है कि वह तनु के साथ ही रहेंगे। कल उन्होंने मुझे बोल दिया है कि मैं जा रहा हूं तुम्हें छोड़ के, तनु के पास। मैं अब उसके साथ ही रहूंगा। राखी ने बताया- आदिल ने बॉलीवुड में आने के लिए मेरा इस्तेमाल किया, बॉलीवुड में स्टार बनने के लिए मुझे एक सीढ़ी बनाई। मेरे पास जितने पैसे थे, वह सब ले गए। मेरे पास सारे सबूत हैं। उसने मेरा इस्तेमाल किया है - भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से। मैंने जो यातनाएं झेली हैं, शादी के बाद मुझे पता चला कि मैसूर में उसके खिलाफ कितने आपराधिक मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications