Aashna Shroff: कौन हैं आशना श्रॉफ जिसने अरमान मलिक से कर ली शादी? यूट्यूब से कमा लिए इतने पैसे
Aashna Shroff: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। कपल ने साल 2024 में सगाई कर अपने रिश्ते के बारे में लोगों को बताया था। अब परिवार वालों के बीच कपल ने सात फेरे ले लिए हैं।
अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की शादी
सोशल मीडिया पर अरमान मलिक की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। आपतो बता दें कि अरमान मलिक ने हिंदी, तेलुगू, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल जैसे भारतीय भाषाओं में गाने के लिए जाना जाता है।

कौन हैं आशना श्रॉफ?
आशना श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 981k फॉलोअर्स हैं, जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। आशना अक्सर इंस्टाग्राम पर अरमान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वहीं आशना एक्स पर भी काफी एक्टिव हैं।
क्या करती हैं आशना श्रॉफ?
आशना श्रॉफ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, फैशन ब्लॉगर और मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी एक अलग जगह बना रखी है। उन्हें कई हाई-प्रोफाइल ब्यूटी और फैशन हाउस के साथ कई ब्रांड डील भी मिलती हैं। नवंबर 2013 में आशना श्रॉफ ने द स्नोब शॉप नाम से एक ऑनलाइन ब्रैंड की शुरुआत भी की थी।
आशना श्रॉफ की पढ़ाई
अरमान मलिक की पत्नी आशना श्रॉफ ने मुंबई के एमआईटी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड टर्शियरी कॉलेज से हायर एजुकेशन किया है। वह हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं में काफी अच्छी हैं। आशना ने ब्रांड डील और अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से 37 करोड़ रुपए की संपत्ति बना ली है।
आशना श्रॉफ के परिवार में कौन कौन हैं?
आशना श्रॉफ के पैरेंट्स का तलाक हो चुका है। आशना की मां का नाम किरण श्याम श्रॉफ है। आशना की मां का कनेक्शन एक्टिंग और मॉडलिंग से है। वह फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। आशना श्रॉफ ने काफी समय अपनी मौसी प्रीति के साथ भी बिताया है।












Click it and Unblock the Notifications