फिल्मों में खत्म हो रहे जादू के बाद क्या राजनीति में कदम रखेंगे अक्षय कुमार? खुद एक्टर ने बताई सच्चाई
बीते कुछ सालों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्में दर्शकों के दिलों में जगह बना पाने में कामयाब होती नहीं दिख रही हैं। ऐसे में अब एक्टर के राजनीति में शामिल होने की अकटलों पर खुद अक्षय ने विराम लगाया है।
मुंबई, 5 जुलाई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा सकी। बीते कुछ सालों में एक्टर की फिल्में दर्शकों के दिलों में जगह बना पाने में कामयाब होती नहीं दिख रही हैं। ऐसे में लगता है अब एक्टर फिल्मों की जगह राजनीति में जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में तो अक्षय का जादू ढलता दिख रहा है, ऐसे में उड़ती खबरों से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अभिनेता राजनीति में अपनी किस्मत परखने जा रहे हैं?
Recommended Video

अटकलों पर लगाया विराम
अभिनेता ने इन सभी अटकलों पर अब विराम लगा दिया है। राजनीति में आने की खबरों को लेकर एक्टर ने जो जवाब दिया है, उसे सुनकर फैंस भी शॉक्ड नजर आ रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार हाल ही में एक प्रोग्राम में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर से पूछा गया कि क्या कभी भविष्य में उनकी राजनीति ज्वाइन करने का इरादा है? इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा कि वे फिल्मों के जरिये अपना काम करने की कोशिश करते हैं।

अक्षय ने बताया- क्या है सच
E24 की खबरों के मुताबिक, राजनीति में शामिल होने की अटकलों को खत्म करते हुए अक्षय ने कहा कि मैं फिल्में बनाकर खुश हूं। एक अभिनेता के तौर पर मैं सामाजिक मुद्दों को उठाने की पूरी कोशिश करता हूं। अभिनेता ने आगे कहा कि मैंने 150 फिल्मों में काम किया है। मैं कभी-कभी सामाजिक मुद्दों के साथ व्यावसायिक फिल्मों में भी काम करता हूं। मैं साल में तीन से चार फिल्में प्रोड्यूस करता हूं।

इस फिल्म में आएंगे नजर
बताते चलें कि फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के बाद अब अक्षय कुमार जल्द ही रक्षाबंधन में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होगी। अभिनेता फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं। अक्षय की ही में रिलीज हुई तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं। ऐसे में अब अक्षय फिर से फैंस को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications