जब स्टेज पर अचानक ही जोर जोर से रोने लग गए रणवीर सिंह, कहा- फिक्र मत कर, तेरा पापा बैठा है

Ranveer Singh Crying Video: रणवीर सिंह को दुबई में हुए 'फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अवॉर्ड्स' में 'सुपरस्टार ऑफ द डेकेड' सम्मान दिया गया। यह सम्मान पाकर रणवीर सिंह स्टेज पर रोने लगे और उन्हें अपने स्ट्रगल के दिन याद आ गए।

Ranveer Singh Crying Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी मौजूद रहते हैं वहां एक अलग सी एनर्जी आ जाती हैं। वह लोगों में जोश भर देते हैं। इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह का कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर खुद को साबित किया और आज वह लोगों के पसंदीदा एक्टरों में से एक है। आम लोगों से लेकर इंडस्ट्री के लोग तक उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थकते। आपको बता दें कि रणवीर सिंह एक आउटसाइडर थे, लेकिन अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज वह इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में शुमार हैं। रणवीर सिंह को हाल ही में दुबई में हुए 'फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अवॉर्ड्स' में 'सुपरस्टार ऑफ द डेकेड' सम्मान दिया गया। यह सम्मान पाकर रणवीर सिंह स्टेज पर जोर जोर से रोने लगे और उन्हें अपने स्ट्रगल के दिन याद आ गए।

Recommended Video

    जब स्टेज पर अचानक ही जोर जोर से रोने लग गए रणवीर सिंह, कहा- फिक्र मत कर, तेरा पापा बैठा है
    स्टेज पर अवॉर्ड मिलते ही रोने लगे रणवीर सिंह

    स्टेज पर अवॉर्ड मिलते ही रोने लगे रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह ने दर्शकों में बैठे अपने पापा जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी अंजू भवनानी की तरफ देखा और फिर अपने स्ट्रगल की कहानी बताने लगे। रणवीर सिंह ने बताया कि पापा ने किस तरह उन्हें उनका पोर्टफोलियो बनवाने में भी भागदौड़ की ताकि वह बॉलीवुड में जा सकें। रणवीर सिंह ने ये भी बताया कि वह अपनी हार पर किस तरह रोते थे और फिर मम्मी से पूछते थे कि क्या वह कभी एक्टर बन पाएंगे?

    पापा-मम्मी के लिए दिल से कही ये बातें

    पापा-मम्मी के लिए दिल से कही ये बातें

    रणवीर सिंह जब 'फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अवॉर्ड्स' फंक्शन के दौरान स्टेज पर पहुंचे तो अवॉर्ड लेने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने रोते हुए पापा-मम्मी की तरफ देखा और कहा- आपको याद है पापा, 12 साल पहले मैं कोशिश कर रहा था। मैं अपना पोर्टफोलियो बनाने जा रहा था...सोचा अपना कॉलिंग कार्ड लेके जाएंगे और दिखाएंगे कि भैया मैं हूं नया एक्टर।

    'फिक्र मत कर, तेरा पापा बैठा है यहां'

    रणवीर सिंह ने आगे कहा- प्लीज मुझे काम दो। पोर्टफोलियो का कोटेशन आया 50 हजार रुपये...बोला कि अच्छा पोर्टफोलियो बनाएंगे। बड़े फोटोग्राफर से बनवाएंगे। मैंने बोला कि पापा 50 हजार रुपये तो बहुत महंगा है तो पापा ने बोला कि फिक्र मत कर, तेरा पापा बैठा है यहां पे। इसके बाद रणवीर सिंह ने मम्मी से कहा- आपको याद है मम्मी छोटे वाले घर में....मेरा ऑडिशन बहुत खराब गया था। फिर मैं वापस आया एयरपोर्ट से। मैं रो रहा था और रोते हुए कहा कि मम्मा मेरेको पता नहीं। मेरा ये जो सपना है, कभी पूरा होगा कि नहीं।

    आदित्य चोपड़ा को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड

    आदित्य चोपड़ा को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड

    रणवीर ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतने सक्सेसफुल हो जाएंगे और इस मंच पर खड़े होंगे। यह उनके लिए सचमुच एक जादू की तरह है। रणवीर सिंह ने अपना अवॉर्ड आदित्य चोपड़ा को डेडिकेट किया और कहा कि उन्होंने उन्हें उस समय उन्हें एक बड़ा मौका दिया था जब किसी ने नहीं दिया और कहा था कि मुझे मेरा अगला शाहरुख खान मिल गया है।

    इन फिल्मों की वजह से बने शानदार एक्टर

    इन फिल्मों की वजह से बने शानदार एक्टर

    आपको बता दें कि आज हर हीरोइन से लेकर हर फिल्ममेकर तक उनके साथ काम करने को बेताब रहता है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रणवीर सिंह ने खूब स्ट्रगल किया और कास्टिंग काउच तक झेला। रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आज वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। रणवीर सिंह ने 'लुटेरा', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'गोलियों की रासलीला-राम लीला', 'गली बॉय' और '83' जैसी हिट फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+