'श्रीराम' के सवाल पर सोनाक्षी ने किया ऐसा कांड, अब मुस्लिम लड़के संग शादी के बीच 'रामायण' पर छिड़ी जंग!

Sonakshi Sinha old Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वे अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। शादी की खबर सामने आते ही हर कोई एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगा। लोग धर्म को लेकर सोनाक्षी पर उंगलियां उठाने लगे।

धर्म को लेकर लोगों ने मचाया बवाल
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जिस घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं, उसका नाम 'रामायण' है। शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद के बारे में जब लोगों को पता चला तो हर किसी ने उनके घर के नाम और दामाद के धर्म को आपस में जोड़कर देखा। वहीं खबरें ये भी उड़ने लगीं कि सोनाक्षी सिन्हा के पापा उनसे नाराज हैं और शादी में शामिल नहीं होंगे।

sonakshi sinha

खैर! सोनाक्षी को ट्रोल्स की बातों से फर्क नहीं पड़ता और वे अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर संग शादी करने वाली हैं। 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर इस बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी की जमकर खिंचाई कर दी।

सोनाक्षी क्यों हुई बुरी तरह कंफ्यूज?
एक्टर ने सोना से पूछा कि रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे, ऐसे में सोनाक्षी कन्फ्यूज हो गईं। एक्ट्रेस ने इस बात का कोई जवाब ही नहीं दिया। सोनाक्षी के पास चार ऑप्शन्स थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें लगा कि सही जवाब सीता हो सकता है मगर फिर एक्ट्रेस कन्फ्यूज हो गईं।

वायरल हो रहा सोनाक्षी का Video
सोनाक्षी इस सवाल का सही तरीके से जवाब नहीं दे सकीं और फिर जब ये क्लिप वायरल हुआ तो देखते ही देखते लोगों ने उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। अब केबीसी के सेट से ये पुराना क्लिप एक बार फिर वायरल हो रहा है, जिसे लोग कहीं ना कहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर से भी कनेक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+