Seema को भगाकर...फिर मौलवी को किया किडनैप, दिलचस्प है Sohail-Seema की लव स्टोरी

सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी। जानिए दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई?

मुंबई, 26 मई: सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव के अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। दोनों की शादी को साल 1998 में हुई थी। बता दें कि दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सोहेल खान और सीमा को एक दूसरे से पहली नजर में प्यार हुआ और देखते ही देखते ये प्यार परवान चढ़ गया। दोनों के धर्म अलग थे और परिवार वाले शादी के सख्त खिलाफ लेकिन फिर भी दोनों ने शादी की। शादी करने के लिए सोहेल ने मौलवी तक को किडनैप किया। लेकिन 24 साल बाद शादी दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने शादी के 24 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। सोहेल खान के फैंस के लिए ये काफी शॉकिंग खबर थी। आपको बता दें कि, दोनों की लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी जैसी है। पहले दोनों के बीच प्यार हुआ, ये प्यार की कहानी इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों ने अपने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की।

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?

सोहेल खान और सीमा सचदेव एक दूसरे से पहली बार चंकी पांडे की सगाई पार्टी में मिले थे। उस वक्त सीमा सचदेव अपने दिल्ली से मुंबई आईं थीं। वह अपना फैशन डिजाइनिंग का करियर बनाने के लिए पढ़ाई कर रही थीं। दूसरी तरफ सोहेल खान उन दिनों अपनी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या को डायरेक्ट कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच धीरे-धीरे मुलाकातें बढ़ने लगी और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी

घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी

जब सीमा सचदेव के परिवार वालों को इस लव स्टोरी की भनक लगी तो वह इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे। क्योंकि सोहेल खान एक मुस्लिम परिवार से थे और सीमा सचदेव एक हिंदू परिवार से तालुक रखती थीं। लेकिन दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर भागकर शादी की।

मौलवी साहब को किया किडनैप

मौलवी साहब को किया किडनैप

रिपोर्ट्स की माने तो, उस वक्त सोहेल खान सीमा को भगाकर अपने पिता सलीम खान के पास ले गए और उन्होंने उनसे निकाह करने की बात कही। निकाह के लिए सोहेल खान ने देर रात अपने दोस्तों की मदद ली और निकाह पढ़ने के लिए मौलवी साहब को किडनैप कर के लेकर आए। जिसके बाद सोहेल खान और सीमा ने देर रात एक दूसरे के साथ निकाह किया।

हिंदू रीति-रिवाज से भी की शादी

हिंदू रीति-रिवाज से भी की शादी

इसके अलावा दोनों ने आर्य समाज मंदिर में जाकर हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी रचाई थी। बता दें कि, 15 मार्च 1998 को शादी रचाई थी। ये वो दिन था जिस दिन सोहेल खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

24 साल बाद किया अलग होने का फैसला

24 साल बाद किया अलग होने का फैसला

फिलहाल सोहेल खान और सीमा सचदेव ने शादी के 24 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। जिसके लिए दोनों ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। बता दें कि, दोनों के दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम निर्वाण और योहान खान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+