जब बोले शाहरुख- ' इन तीन वजहों से मैं कभी भी अमिताभ नहीं बन सकता' , क्या था Big B का रिएक्शन?
मुंबई, 11 अक्टूबर। आज महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है, इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड के लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। यही नहीं इस मौके पर अमिताभ के कई पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं,ऐसा ही एक वीडियो केबीसी का वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह खान यानी कि शाहरुख फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जब तक है जान' के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। इस दौरान शाहरुख ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर अमिताभ मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए थे।

' मैं कभी भी अमिताभ बच्चन को कॉपी नहीं कर सकता '
शाहरुख ने सेट के मंच से उन लोगों को जवाब दिया था, जो उन्हें कहते हैं कि वो अमिताभ बच्चन की कॉपी करते हैं या उनके जैसा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों से यही कहना चाहता हूं कि 'मैं क्या दुनिया में कोई भी एक्टर अमिताभ बच्चन की ऊंचाईयों, अच्छाइयों या जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है, उसे कॉपी या नकल कर सकता है।'

शाहरुख खान ने गिनाई तीन कमियां
इसके बाद शाहरुख कहते हैं कि अगर अमित जी, आप परमिशन दें तो मैं यहां तीन बातें साफ करना चाहता हूं, जिससे जब मैं अगले केबीसी के एपीसोड में यहां आऊं तो मुझे देखकर लोग इस तरह की बातें नाकरें। इसके बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान को परमिशन दे देते हैं। उसके बाद शाहरुख अपने और अमिताभ के बारे में जो तीन मुख्य अंतर है वो बताते हैं।

पहला अंतर
शाहरुख बोलते हैं कि 'जहां से मेरी हाईट खत्म होती है, वहां से अमित जी की हाईट शुरू होती है।'
दूसरा अंतर
दूसरी बात अमित जो जब कुछ गाते हैं या बोलते हैं तो वो बहुत गजब का होता है। मैं बता दूं कि उनकी आवाज में बहुत ' Base' है। खैर ' Base' मेरी भी आवाज में है लेकिन उसके आगे 'ura' भी जुड़ा हुआ है यानी कि ' Basura'। मतलब शाहरुख खुुद को बेसुरा कहते हैं।

तीसरा अंतर
फिर शाहरुख , अमिताभ बच्चन की चिरपरिचित शैली में, एक हाथ आगे और एक हाथ पीछे रखकर, एक कंधा झुकाकर कहते हैं कि अमित जी, सबको एक हाथ से दीवाना बना देते हैं, जो किसी के भी बस की बात नहीं है, हम लोग दो हाथ लगाकर (शाहरुख का सिग्नेचर स्टेप) भी दीवाना नहीं बना सकते हैं।
'जो आप सरसों के खेत में कर सकते हैं...'
हालांकि अमिताभ ने ये सब सुनने के बाद शाहरुख का आभार व्यक्त करते है किंग खान की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि 'जो आप सरसों के खेत में कर सकते हैं, वो भी कोई नहीं कर सकता है।' शाहरुख-अमिताभ का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आप भी आज अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। आप अपनी शुभकामनाएं नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications