जब शाहरुख ने स्टेज से कहा- सलमान को लगता है सारे अवार्ड मुझे मिलते हैं, उसे कुछ नहीं मिलता

मुंबई, 27 नवंबर: शाहरुख खान और सलमान खान खान को फिल्मी दुनिया के दो ऐसे अभिनेताओं में गिना जाता है जो एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच कुछ वक्त के लिए मनमुटाव भी हुआ लेकिन जल्दी ही उसको दूर कर लिया। दोनों ने साथ में करण अर्जुन समेत कई हिट फिल्में की हैं। दोनों एक दूसरे की फिल्मों में गेस्ट एपीरियंस भी करते रहे हैं। वहीं हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जब ड्रग केस में अरेस्‍ट हुए तो सलमान खान उनसे सबसे पहले मिलने पहुंचे। दोनों के बीच एक वक्त ऐसा भी था जब शाहरुख ने अपना अवार्ड ही सलमान को समर्पित किया था।

 कुछ कुछ होता है में कही थी शाहरुख ने ये बात

कुछ कुछ होता है में कही थी शाहरुख ने ये बात

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म कुच कुछ होता है 1998 में रिलीज हुई थी। रोमांटिक-ड्रामा कुछ कुछ होता है ब्लॉकबास्टर हिट रही थी। इस फिल्म में सलमान ने भी एक छोटा सा रोल किया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को कई अवार्ड मिले थे। इसी दौरान एक अवार्ड शो में शाहरुख ने सलमान के लिए कुछ खास कहा था।

 शाहरुख ने मंच से सलमान का लिया नाम

शाहरुख ने मंच से सलमान का लिया नाम

उस समय जी सिने अवार्ड शो में शाहरुख खान को कुछ कुछ होता है के लिए पुरस्कार मिला था। शो के दौरान जब महिमा चौधरी, काजोल और सोनाली बेंद्रे ने शाहरुख का नाम लिया तो वो मंच पर पहुंचे। अवार्ड लेकर उन्होंने कहा, यह अवार्ड लेना शानदार है लेकिन मैं स्टेज पर किसी को बुलाने जा रहा हूं क्योंकि उन्हें लगता है कि मुझे सारे पुरस्कार मिलते हैं उनको कुछ नहीं मिलता। वो हैं मिस्टर सलमान खान। इसके बाद सलमान खान स्टेज पर आए और दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। दोनों के बीच प्यार का ये किस्सा आज भी मशहूर है।

दोनों को कहा जाता है बॉलीवुड का करण अर्जुन

दोनों को कहा जाता है बॉलीवुड का करण अर्जुन

शाहरुख और सलमान ने 1995 की ब्लॉकबस्टर करण अर्जुन में पहली बार एक साथ काम किया था। इसके बाद उनको बॉलीवुड का करण अर्जुन ही कहा जाने लगा। कुछ कुछ होता है और हर दिल जो प्यार करेगा में दोनों साथ दिखे थे। सलमान को शाहरुख की 2018 की फिल्म जीरो में एक विशेष भूमिका में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+