जब अमिताभ संग शाम गुजारने की चाहत में रेखा के हाथ से निकल गई थी सुपरहिट फिल्म

मुंबई, 16 दिसंबर: फिल्म इंडस्ट्री के दो सितारों रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच नजदीकियों की एक जमाने में काफी ज्यादा चर्चा रही है। सालों बाद भी इनके रिश्ते के बारे में बात होती है। अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर एक दफा बॉलीवुड के जाने पहचाने सितारे रंजीत ने दिलचस्प खुलासा किया था। रंजीत ने बताया था कि कैसे रेखा ने अमिताभ से मिलने को शिफ्ट बदली और फिर फिल्म ही उनके हाथ से निकल गई।

रंजीत ने बनाई थी फिल्म

रंजीत ने बनाई थी फिल्म

फिल्मों में बतौर खलनायक पहचान रखने वाले रंजीत ने सन 90 में 'कारनामा' नाम की एक फिल्म बना रहे थे। इस फ‍िल्‍म में उन्होंने रेखा और धर्मेंद्र को लीड रोल में लिया था। रंजीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग शुरू हुई तो रेखा ने कहा कि वो शाम के वक्त शूटिंग नहीं करेगीं, ऐसा इसलिए था क्योंकि वो अपनी शामें अमिताभ के साथ बिताना चाहती थीं।

रंजीत ने बताया वो किस्सा

रंजीत ने बताया वो किस्सा

रंजीत ने इंटरव्यू में बताया था- एक दिन रेखा ने मुझसे कहा- क्या तुम शूटिंग सुबह की शिफ्ट में कर सकते हो? शाम का समय मैं अमिताभ के साथ बिताती हूं। इसक पर रंजीत धर्मेंद्र के पास गए और उन्‍हें सुबह में शूट करने के लिए कहा। धर्मेंद्र इससे खुश नहीं थे और उन्होंने रंजीत को सलाह दी कि वो फिल्म में रेखा की जगह अनीता राज को साइन कर लें। हालांकि उन्होंने अनीता राज को इस फिल्म में नहीं लिया बल्ति फराह नाज को हीरोइन बनाया।

बाद में बदल गई पूरी स्टारकास्ट

बाद में बदल गई पूरी स्टारकास्ट

अमिताभ के साथ शाम बिताने की चाहत में रेखा इस फिल्म से बाहर हो गईं लेकिन खास बात ये रही कि धर्मेंद्र भी बाद में फिल्म से हट गए। रंजीत ने इस फिल्म के लिए विनोद खन्ना और फराह नाज को लिया, फिल्म में किमी काटकर और अमरीश पुरी का भी अहम रोल था। यह फ‍िल्‍म 1990 में रिलीज हुआ और सुपरहिट रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+