'हीरो की गर्लफ्रेंड के लिए फिल्मों से निकाल देते थे...', रवीना टंडन बोलीं- 'प्रेमिकाओं की वजह से...'
'हीरो की गर्लफ्रेंड के लिए फिल्मों से निकाल देते थे...', रवीना टंडन बोलीं- 'प्रेमिकाओं की वजह से...'
मुंबई, 27 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 90 के दशक में हिंदी सिनेमाओं पर राज करती थीं। फिल्मों के अलावा अब रवीना टंडन ने हाल ही में अरण्यक के साथ उन्होंने अपने वेब शो की शुरुआत की है। रवीना टंडन ने अब खुलासा किया है कि कैसे उन्हें हीरो की गर्लफ्रेंड की वजह से फिल्मों से बाहर कर दिया जाता था। रवीना टंडन ने यह भी बताया कि ये सब बताते हुए उन्हें हंसी भी आ रही है। रवीना ने कहा कि हीरा की प्रेमिकाओं की वजह से उन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा है।

'मुझे जानबूझकर फिल्मों से रिप्लेस कर दिया जाता था...'
सिद्धार्थ कन्नन को दिए अपने इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा, ''मुझे जानबूझकर कई फिल्मों में बदला गया था क्योंकि हीरो की गर्लफ्रेंड मुझे पसंद नहीं करती थी। मुझे लेकर असुरक्षित महसूस करती थीं। एक बार की बात है मेरे एक फिल्म के हीरो किसी को डेट कर रहे थे और उनकी गर्लफ्रेंड ने दबाव बनाया कि मुझे फिल्म से हटा दिया जाए क्योंकि हम एक हिट जोड़ी थे। मुझे दूसरी हीरोइनों से रिप्लेस करने के लिए मजबूर किया गया। इसलिए मैंने उस च्रक में 1-2 फिल्में खो दी।''
Recommended Video

'मेरे पसंदीदा हीरो पर भी दबाव डाला गया था...'
रवीना टंडन ने कहा, "मेरे पसंदीदा हीरो पर भी दबाव डाला गया कि वह मुझे दूसरी फिल्म से रिप्लेस करे। वह हीरो आया और मुझसे कहा, 'अरे वो (गर्लफ्रेंड) आके इतना रोई, इतना रोई की मैं आप लोग की पुरानी गैंग हूं। उसके बाद मैंने और निर्देशक ने सोचा चलो ठीक है, थोड़ी सी वफादारी हम उसके लिए देते हैं। इसलिए, निर्देशक और मैंने उसे अपनी वफादारी के प्रतीक के रूप में फिल्म लेने का फैसला किया है। इस तरह फिल्मों से हटाया जाता था।''

'बाद में फिर उनकी गर्लफ्रेंड छोड़ देती थी...'
रवीना ने खुलासा किया, "सबसे अच्छी बात यह थी कि जब वो प्रेमिका हीरो से ब्रेकअप कर लेती थीं तो वह मेरे पास आते थे। ऐसा एक बार हुआ, '''अरे उसकी फिल्म थी यार, तू प्लीज अभी मेरे लिए फिल्म में वापस आ जा। वो फिल्म बीच में छोड़कर चली गई है। वो मुझे फिल्म में वापस लाने की गुजारिश करते थे।'' उसके बाद मैं उनसे कहती थी, मैंने तो कहा था कि मैं पहले से उसकी फितरत जानती थी। ये सब असल में बहुत मजेदार था। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि कुछ हद तक, मुझे विश्वास है कि आपके भाग्य में जो कुछ भी लिखा है, वो होगा।''

'सलमान हमेशा मेरे अच्छे दोस्त रहेंगे...'
सलमान खान के साथ पत्थर के फूल से अपनी करियर की शुरुआत करने वाली रवीना टंडन ने बताया कि सलमान खान हमेशा उनके अच्छे दोस्त रहेंगे। सिद्धार्थ कानन को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रवीना ने सलमान खान के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बात की और कहा कि 'उनके लिए, उनका पहला हीरो हमेशा खास रहेगा', और उनके दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी। रवीना ने कहा, "एक आदमी अगर वह अपने दिमाग में फैसला करता है कि वह आपका हमेशा दोस्त रहेगा, तो वह आपकी देखभाल करने और अपनी आखिरी सांस तक आपकी देखभाल करने के लिए किसी भी हद तक जाएगा। मेरा और सलमान का रिश्ता ऐसा ही है।

'सलमान ने अपनी गलतियों से सीखा है...'
सलमान खान के अतीत के बारे में बोलते हुए, रवीना ने कहा, ''सलमान खान ने अपने जीवन में कुछ गलतियां की होंगी, मुझे यकीन है कि एक समय है जब भगवान सभी को पछतावा करने और ठीक होने का मौका देता है। किसने नहीं किया?" उन्होंने कहा कि सलमान एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी अतीत की गलतियों से सीखा है।''












Click it and Unblock the Notifications