Video: 'मुझे पिटवाओगे क्या, मेरी रोजी-रोटी तो चलने दो', रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा से क्यों कही ये बात
Video: 'मुझे पिटवाओगे क्या, मेरी रोजी-रोटी तो चलने दो', रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा से क्यों कही ये बात
मुंबई, 02 नवंबर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर और उनकी बेटी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हाल ही में द कपिल शर्मा शो में आए थे। इस दौरान रणधीर कपूर ने अपने और कपूर खानदान से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। अब कपिल शर्मा ने अपने यू-ट्यबू चैनल पर उसी एपिसोड का अन-अन-रिकॉर्डेड वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में कपिल शर्मा रणधीर कपूर से कहते हैं, वो कोई भी दो लाइन गाना गाकर सुनाए। इसपर रणधीर कपूर मजाकिया ढंग से जवाब देते हुए कहते हैं, 'मुझे पिटवाओगे क्या, जो भी मेरी रोजी-रोटी चल रही है, उसे चलने दो।''

'हमको टेप रिकॉर्डर भी चलाना नहीं आता है...'
वीडियो में कपिल शर्मा कहते हैं, राज कपूर अपनी फिल्मों की संगीत को लेकर काफी गंभीर थे और अपनी फिल्मों के संगीत में वह अहम भूमिका भी निभाते थे। कपिल की बात सुन रणधीर कपूर कहते हैं, '' मेरे पिता (राज कपूर) ने संगीत को लेकर कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं ली थी, लेकिन इसके बावजूद भी वह हर हर वाद्य यंत्र बजा सकते थे। हमको तो टेप रिकॉर्डर भी चलाना नहीं आता है।"

रणधीर कपूर बोले- 'मुझे तो पिटवाओगे, खुद भी गड्ढे में जाओगे भाई'
जब कपिल शर्मा ने रणधीर कपूर को कहा कि क्या वह गाने के कुछ लाइन गा सकते हैं? इसपर रणधीर कपूर कहते हैं, ''क्यों ये तुम्हारा आखिरी शो है क्या? आप इसके बाद और शो नहीं कर रहे हैं। '' रणधीर कपूर ने आगे कहा, ''मुझे तो पिटवाओगे ही, खुद भी गड्ढे में जाओगे भाई। थोड़ी बहुत रोजी-रोटी मेरी चल रही है, वो चलने दो।''

राज कपूर को याद करते हुए रणधीर कपूर ने कही थी ये बात
रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो में दर्शकों बताया था कि कैसे एक भिखारी ने उनकी छोटी सी कार को देखकर हंसने लगा था। रणधीर कपूर ने कहा, '' एक बार की बात है, मैं कहीं जा रहा था तो एक भिखारी मेरे कार को देखकर हंसने लगा। उसने कहा, 'तुम ऐसी गाड़ी में जाते हो पिक्चर में तो लंबी गाड़ी होती है'। ये बात सुन मैं दुखी हो गया। इसके बाद मैंने एक नई मॉडल की खरीद ली और जब इस कार को लेकर मैं पिता (राज कपूर) के पास गया तो वो खुश हुए। लेकिन उन्होंने जो मुझ से कहा, वो आज तक याद है।''
रणधीर कपूर ने कहा, ''मेरी नई कार को देखकर पिता ने कहा, 'बेटे, मैं बस में भी जाऊंगा, तो लोग यही बोलेंगे कि देखो राज कपूर बस में बैठा है। ये तुम्हारी जरूरत है कि लोग गाड़ी को देखेंगे और बोलेंगे कि देखो उस गाड़ी में रणधीर कपूर जा रहा है।'' रणधीर कपूर ने बताया कि राज कपूर ने कभी भी कोई बड़ी और महंगी कार नहीं खरीदी।












Click it and Unblock the Notifications