आलिया भट्ट रणबीर कपूर प्रपोज करते हुए अनदेखी फोटो हुई वायरल, जिसे मां सोनी राजदान ने कर दी थी डिलीट

रणबीर कपूर ने अफ्रीका ट्रिप के दौरान आलिया भट्ट को अचानक शादी के लिए प्रपो‍ज किया था। जिसे आलिया की मां ने शेयर करते ही डिलीट कर दिया था। वो अनसीन फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ranbeeraliya

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायर हो रही है। ये वो ही फोटो है जिसे आलिया की मां सोनी राजदान ने शेयर करने के तुरंत बाद डिलीट कर दी थी। ये वो ही फोटो है जिसमें अफ्रीका के मासाई हॉलिडे के दौरान घुटने के बल बैठकर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपने प्‍यार का इजहार करते हुए प्रपोज किया था। ये वो वायरल तस्वीर है जहां रणबीर ने आलिया को शादी के लिए प्रपोज किया था।

नी बेंड करके रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज

नी बेंड करके रणबीर ने आलिया को किया था प्रपोज

वायरल तस्वीर में रणबीर को एक घुटने पर बैठकर सगाई की अंगूठी पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और अभिनेत्री से शादी करने के लिए प्रपोज कर रहे हैं। वहीं आलिया को आश्‍चर्य के साथ अपने हाथ से अपना चेहरा ढकते हुए नजर आ रही हैं। ये वो ही पुरानी तस्‍वीर है जिसे आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने पहले शेयर की थी, लेकिन उन्होंने पोस्ट को कुछ ही समय में डिलीट कर दिया था। हालांकि, प्रशंसकों ने फैन पेजों पर इसे तुरंत शेयर किया।

इससे पहले नीतू कपूर ने ये फोटो की थी शेयर

इससे पहले नीतू कपूर ने ये फोटो की थी शेयर

इससे पहले जुलाई में नीतू कपूर ने प्रेग्नेंसी की घोषणा पर कपल को विश करने के लिए अपनी और रणबीर की प्रपोजल फोटो में से आलिया की "पसंदीदा तस्वीर" भी शेयर की थी।

आलिया ने लिखा था

आलिया ने लिखा था "मेरी पसंदीदा तस्वीर"

मनमोहक तस्वीर को साझा करते हुए एक्‍ट्रेस मां नीतू कपूर ने इसे केवल "भगवान का आशीर्वाद" के रूप में कैप्शन दिया था। पोस्ट शेयर करते ही खुद आलिया ने कमेंट किया था "मेरी पसंदीदा तस्वीर" उसके बाद दिल शेयर किया था।

कॉफ़ी विद करण शो में आलिया ने खुलासा किया था

कॉफ़ी विद करण शो में आलिया ने खुलासा किया था

बता दें रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को केन्या के मसाई मारा ट्रिप के दौरान प्रपोज किया था। करण जौहर के कॉफ़ी विद करण शो में आलियाने खुलासा किया कि रणबीर ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था। उन्‍होंने कहा था रणबीर और उसकी प्‍लानिंग ने मेरे दिमाग को पूरी तरह से उड़ा दिया क्योंकि मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रही थी। हम इसके बारे में बात भी नहीं कर रहे थे। हम इसके बारे में बहुत लंबे समय से बात कर रहे थे लेकिन तब कोविड फैला हुआ था इसलिए हमने फैसला किया कि हम इसके बारे में बात नहीं करेंगे।

रणबीर ने अपने वादा निभाया था और उसने किसी को नहीं बताया

आलिया ने बताया था रणबीर ने अपने वादा निभाया था और उसने किसी को नहीं बताया। उसने सिर्फ अंगूठी उठाई और मसाई मारा में सबसे आश्चर्यजनक जगह पर प्रपोज कर दिया था। साथ ही रणबीर ने इस खास पल की तस्वीरें लेने के लिए गाइड को जिम्‍मेदारी दी थी। ये वो ही फोटोज हैं जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+