कौन थी ये मशहूर एक्ट्रेस? जिसने रणबीर कपूर को गुस्से में कहा था ‘गेट लॉस्ट’, जानिए क्या है पूरा मामला

रणबीर कपूर ने कपिल शर्मा कपिल शर्मा शो में एक दिल्चस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि, जब वह न्यूयॉर्क में नताली पोर्टमैन से मिले थे और उनसे एक तस्वीर के लिए बोला तो उन्होंने गुस्से में क्या कहा।

मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह के दुनियाभर में लाखों फैंस हैं। उनकी क्यूटनेस और स्टाइल देख लड़कियां दीवानी हो जाती हैं। इसके अलावा एक्टर को उनके रोमांस के लिए भी जाना जाता है। इस बीच रणबीर कपूर का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। जब एक हॉलीवुड एक्ट्रेस ने उनको गुस्से में गेट लॉस्ट कह दिया था। चलिए जानते हैं कि, आखिर कौन थी ये एक्ट्रेस?

रणबीर कपूर की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

रणबीर कपूर की है तगड़ी फैन फॉलोइंग

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को चॉकलेटी बॉय यूं ही नहीं कहा जाता। उनकी क्यूटनेस देख उनकी सभी फीमेल फैंस उन्हें पहली नजर में ही उनकी दीवानी हो जाती हैं। यही वजह है कि रणबीर कपूर जब भी ऑन स्क्रीन आते हैं तो फीमेल फैंस उन्हें देखने के लिए बेहद एक्साइटेड होती हैं। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणबीर कपूर की चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है।

रणबीर कपूर ने बताया ये दिलचस्प किस्सा

रणबीर कपूर ने बताया ये दिलचस्प किस्सा

हालांकि रणबीर कपूर को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। जिसको जानने के बाद आपको भी यकीन नहीं होगा। रणबीर कपूर जैसे द मोस्ट हैंडसम मैन को भला कोई कैसे गेट लॉस्ट कह सकता है। मगर ऐसा हुआ है और इसका खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है। दरअसल, रणबीर कपूर ने दिलचस्प किस्सा कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा' में बताया था।

जब रणबीर को इस एक्ट्रेस ने कहा गेट लॉस्ट

जब रणबीर को इस एक्ट्रेस ने कहा गेट लॉस्ट

दरअसल, ये कुछ सालों पहले की बात है जब रणबीर कपूर की न्यूयॉर्क की सड़कों पर हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन से मुलाकात हुई। उस दौरान रणबीर कपूर की इतनी फैन फॉलोइंग नहीं थी। रणबीर ने कहा, 'मैं न्यूयॉर्क की सड़क पर चल रहा था, दरअसल, मैं भाग रहा था. मुझे बहुत जोर की बाथरुम आ रही थी. मैं भाग रहा था होटल की तरफ और वो (नताली पोर्टमैन) फोन पर बात करते हुए ऐसे गुजर रही थी. नजर मिली तो मैं सोचा यार ये तो नताली पोर्टमैन हैं. तो मैं घूम के भाग के आया और कहा, एक फोटो, एक फोटो.' नताली के साथ एक फोटो लेने की एक्साइटमेंट में रणबीर को एहसास नहीं हुआ कि वह रो रही हैं. वह गुस्से से रणबीर की तरफ मुड़ी और बोलीं, 'मैं कहती हूं, चले जाओ यहां से'।

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने खोला राज

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने खोला राज

रणबीर कपूर ने इस बात का खुलासा साल 2016 में द कपिल शर्मा में किया था। उस वक्त रणबीर अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन के लिए शो में गए थे। एक बड़े अभिनेता के तौर पर रणबीर कपूर को गेट लॉस्ट सुनना कैसा लग रहा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

कैसी है रणबीर कपूर की 'शमशेरा'?

कैसी है रणबीर कपूर की 'शमशेरा'?

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म शमशेरा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म शमशेरा जो कि 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म को फैंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि आने वालों दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ पाएगी या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+