जब निक जोनस से पहले इस शख्स को डेट करना चाहती थीं Priyanka Chopra, जानिए क्या है वजह?
सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि, वह किसको डेट करना चाहती थीं। देखिए ये वी़डियो
मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़े कईं बार ऐसे खुलासे कर देते हैं कि, वह खुद ही लाइमलाइट में आ जाते हैं और उनके यह राज हमेशा फैंस को याद रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक खुलासा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सिमी ग्रेवाल के शो में किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस शख्स को डेट करना चाहती थीं प्रियंका
दरअसल, सिमी ग्रेवाल के शो में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल होती हैं। जिसमें सिमी ग्रेवाल उनके साथ रैपिड फायर राउंड खेलकर उनसे पूछती हैं कि अगर पूरी दुनिया किसी एक शख्स के साथ डेट पर जाना हो तो वो शख्स कौन होगा? तो इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि वह प्रिंस विलियम के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वो जानना चाहती हैं कि 23 में रॉयलिटी कैसी होती है।
राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना
आपको बता दें कि, सिमी ग्रेवाल के शो में प्रियंका के अलावा बाकी हस्तियों ने भी अपने पसंदीदा शख्स को डेट करने की इच्छा जताई थी। करीना कपूर और अमीषा पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को डे़ट करने के लिए चुना था। बता दें कि, सिमी ग्रेवाल के शो का ये वीडियो काफी पुराना है। ये उस समय की बात है जब प्रियंका चोपड़ा अपना करियर बना रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बात करें प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ की तो, उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी भी है। जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिलहाल निक और प्रियंका अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications