जब Manisha Koirala की इस डायरेक्टर ने फैलाई थी मौत की झूठी खबर,खुद एक्ट्रेस थीं अनजान, मचा था हंगामा
Manisha Koirala: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी भी कुछ भी हो सकता है। हाल ही में पूनम पांडे ने अपनी फेक मौत की खबर से कोहराम मचा दिया। सोशल मीडिया पर हर कोई उनको ट्रोल कर रहा। फैंस से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज तक सभी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए मेकर्स कुछ भी करते हैं। कोई किसी एक्ट्रेस से प्रमोशन के जरिए सुर्खियां बटोरता है तो कोई किसी सेलिब्रिटी पर दिए विवादित बयान। लेकिन एक जमाना था जब फिल्म के प्रमोशन के लिए खास साधन नहीं हुआ करता था। ऐसे में एक बार डायरेक्टर मुकेश भट्ट ने फिल्म को हिट कराने के लिए लीड एक्ट्रेस की मौत की झूठी खबर फैलाई थी।

ये मामला साल 1994 का है जब मुकेश भट्ट की फिल्म 'क्रिमिनल' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया था। उस जमाने में जगह-जगह बोर्डिंग और अखबारों में फिल्म के पोस्टर छपवाए जाते थे। ये फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन मुकेश ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए मनीषा कोइराला की झूठी मौत की खबर फैलाई।
फिल्म क्रिमिनल का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट थे। ऐसे में ताकि फैंस इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स तक आए इसके लिए मुकेश ने झूठ बोला था कि मनीषा कोइराला की मौत हो चुकी है। बस फिर क्या था फैंस उनके इस जाल में फंस गए और उन्होंने यकीन मान लिया। यहां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स भी एक पल को मान गए थे कि एक्ट्रेस मर चुकी हैं।
लेकिन मुकेश भट्ट की ये चाल उन पर उल्टी पड़ गई। फैंस को फिल्म क्रिमिनल कुछ खास पसंद नहीं आई थी और लोगों ने इसे सबसे घटिया फिल्म बताया था। ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। इसके बाद जब फैंस को पता चला था कि मनीषा कोइराला जिंदा हैं और ये सब सिर्फ फिल्म हिट कराने के लिए किया गया है तो लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई थी। हैरान की बात तो यह है कि इस बारे में एक्ट्रेस को खुद कोई जानकारी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications