'बस...मैं बेहोश हो गई', जब लता मंगेशकर ने बताई रिकॉर्डिंग स्टूडियो के अंदर की कहानी

लता मंगेशकर ने बताया कि एक बार वो नौशाद के साथ गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान बेहोश हो गईं थी

नई दिल्ली, 6 फरवरी: भारत रत्न सम्मान से सम्मानित दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। लता मंगेशकर पिछले काफी समय से बीमार थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि कुछ दिन पहले उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत एक बार फिर खराब हो गई। अपने 70 साल से भी ज्यादा लंबे करियर में लता मंगेशकर ने फिल्म जगत को कई नायाब नगमे दिए। उनके जाने के बाद हर कोई लता मंगेशकर से जुड़ी यादें शेयर कर रहा है। ऐसा ही एक किस्सा है, जब लता मंगेशकर मशहूर संगीतकार नौशाद के साथ एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान बेहोश हो गईं थी।

'जब फाइनल रिकॉर्डिंग चल रही थी तो...'

'जब फाइनल रिकॉर्डिंग चल रही थी तो...'

दरअसल, लता मंगेशकर ने न्यूज वेबसाइट 'फर्स्टपोस्ट' को दिए एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था। लता मंगेशकर ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया, 'वो गर्मी के दिन थे और दोपहर का समय था, जब मैं और नौशाद जी एक गाने की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। आप लोग जानते ही हैं कि मुंबई में गर्मी के मौसम में क्या हाल होता है। उन दिनों रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एसी भी नहीं हुआ करते थे। और, जब फाइनल रिकॉर्डिंग चल रही थी तो पंखा भी बंद कर दिया गया। बस...मैं बेहोश हो गई।'

पिता चलाते थे थियेटर कंपनी

पिता चलाते थे थियेटर कंपनी

आपको बता दें कि लता मंगेशकर का परिवार भी संगीत और कला से जुड़ा हुआ था। उनके पिता एक थियेटर कंपनी चलाते थे। लता मंगेशकर और उनकी बहन आशा भौंसले का बचपन संगीत के बीच ही बीता और दोनों बहनों ने आगे चलकर अपने पिता की विरासत को एक नई पहचान दी। मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ गाए उनके तराने सिनेमा जगत में आज भी गूंज रहे हैं।

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Passes Away:जानें लता मंगेशकर ने क्‍यों नहीं की थी शादी? | वनइंडिया हिंदी
    'अपनी पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता'

    'अपनी पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता'

    लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अपनी पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। सभी का ध्यान रखने वालीं लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। उनके जाने से देश में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे कभी नहीं भरा जा सकता। उनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी और आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।'

    'हमेशा एक मजबूत भारत देखना चाहती थीं लता दीदी'

    'हमेशा एक मजबूत भारत देखना चाहती थीं लता दीदी'

    अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए कई तरह के भावों को उभारा। दशकों तक भारतीय फिल्म जगत में हुए बदलावों को उन्होंने काफी करीब से देखा है। फिल्मों से अलग, भारत के विकास को लेकर भी वो काफी भावुक रहीं। वो हमेशा एक मजबूत और विकास करते हुए भारत को देखना चाहती थीं। मैं अपने लिए इसे एक बहुत बड़ा सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से स्नेह मिला। उनके साथ हुई मेरी बातचीत मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा। मैंने उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की है। ओम शांति।'

    ये भी पढ़ें- 21 साल पहले सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजी गई थीं लता मंगेशकर, देखें उस पल का दुर्लभ Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+