Karan Johar Birthday: जब इन बड़े सेलेब्स से करण जौहर की टूटी दोस्ती, जानिए ये दिलचस्प किस्सा
करण जौहर जितना अपनी फिल्मों को लेकर जाने जाते हैं उतना ही वह अपनी दोस्ती को लेकर भी। लेकिन, एक ऐसा समय भी आया जब उनके इन बड़े सेलेब्स से रिश्ते बिगड़ने लगे थे।
मुंबई, 25 मई: फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें से एक उनकी कुछ कुछ होता है। करण जौहर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई गहरे रिश्ते भी बनाए हैं। जिसमें से एक है किंग खान यानी शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती। पूरा बॉलीवुड उनकी दोस्ती की मिसाल देता है। लेकिन, करण जौहर की दोस्ती को लेकर ऐसे कईं दिलचस्प किस्से हैं जब दोनों के बीच काफी समय तक अनबन रही।

करण जौहर का पहला शो
करण जौहर ने अपने करियर में बहुत ही कम वक्त में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें साल 1989 में पहली बार दूरदर्शन टीवी चैनल के शो 'इंद्रधनुष' में देखा गया था। इसके बाद करण जौहर ने अपने फिल्मी करियर में कईं ऐसी फिल्मों बनाई जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं। वहीं फिल्मों के अलावा करण जौहर अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

करण जौहर के कौन हैं खास दोस्त?
बता दें कि, बॉलीवुड में करण जौहर की कई स्टार्स से दोस्ती है लेकिन उनमे से चंद ही उनके दोस्त हैं जिनको उन्होंने अपनी जिंदगी में सबसे खास जगह दी है। करण जोहर की शाहरुख खान, काजोल और करीना कपूर खान के साथ हमेशा से गहरी दोस्ती रही है। हालांकि इस गहरी दोस्ती में कईं ऐसे पड़ाव आए जब करण जोहर के उनसे रिश्ते बिगड़ने लगे। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से किस्से हैं जब करण जोहर की दोस्ती में मुश्किलें आई।

करण और शाहरुख के बीच आई थी दरार
सबसे पहले बात करते हैं करण जोहर के सबसे खास दोस्त बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की। पूरे बॉलीवुड में अगर सबसे दोस्ती की मिसाल दी जाती है तो करण जौहर और शाहरुख खान की दी जाती है। दोनों काफी लंबे से गहरे दोस्त हैं। लेकिन इनकी दोस्ती में भी एक ऐसा पड़ाव आया जब दोनों की दोस्ती के बीच दरार आई। ये दरार काफी लंबे समय तक रही। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, फिल्म पीकू की सक्सेस पार्टी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने अपनी पुरानी बातों को भुलाने का फैसला लिया।

ऐसे टूटी 25 साल पुरानी दोस्ती
करण जौहर और एक्ट्रेस काजोल की 25 साल पुरानी गहरी दोस्ती है। लेकिन, दोनों की दोस्ती में एक ऐसा पड़ाव आया जब काजोल के पति अजय देवगन की ये फिल्म के कारण दोनों की 25 साल पुरानी दोस्ती में दरार आ गई। दरअसल, अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करन जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल एकसाथ रिलीज हुई थी। जिसको लेकर अजय देवगन और करण के बीच अनबन भी हुई। वहीं इस बीच अजय देवगन ने एक रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की थी। जिसमें कमाल का कहना था कि करण ने फिल्म का रिव्यू उनके पक्ष में लिखने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये दिये थे। ये जानने के बाद काजोल काफी हैरान थीं। जिसके बाद काजोल और करण जौहर की दोस्ती टूट गई।

करीना से क्यों नाराज हुए थे करण?
करण जौहर और करीना कपूर खान काफी गहरे दोस्त हैं। लेकिन करीना कपूर को जब करण जौहर ने फिल्म 'कल हो ना हो' में काम करने का ऑफर किया था तो, करीना कपूर खान ने इसकी काफी महंगी फीस चार्ज करने की मांग की थी। जिसके बाद दोनों के बीच काफी दूरियां बढ़ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर ने करण जौहर से शाहरुख खान के बराबर फीस मांगी थी जिसके बाद करण ने उन्हें मना करते हुए सॉरी कह दिया था। इसके बाद करीना और करण जौहर के बीच लगभग सालभर तक अनबन रही।












Click it and Unblock the Notifications