जब Kangana Ranaut ने उर्मिला मातोंडकर को कही थी भद्दी बात! बयान पर मच गया था बवाल और फिर... जानिये पूरा मामला
Kangana Ranaut and Urmila Matondkar: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत मंडी से भाजपा की टिकट मिलने के बाद से सुर्खियों में हैं। फिल्मी से लेकर राजनीतिक गलियारों में जहां देखो वहां कंगना का ही जिक्र हो रहा है। कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत के आपत्तिजनक पोस्ट पर खूब बवाल मचा हुआ है, जो उन्होंने कंगना को लेकर लिखा है। इस बीच कंगना और उर्मिला मातोंडकर की कंट्रोवर्सी की भी खूब चर्चा हो रही है, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद हुई थी।
बताते चलें कि हाल ही में कांग्रेस लीडर सुप्रिया के उस सोशल मीडिया पर पोस्ट पर बवाल मचा हुआ है, जिसमें कंगना को लेकर आपत्तिजनक बात कही गई थी। हालांकि बाद में कांग्रेस नेत्री ने साफतौर पर कहा कि उनके अकाउंट का एक्सेस रखने वाले किसी शख्स ने ये काम किया। जिसके बाद में उन्होंने खुद पोस्ट डिलीट कर दिया था।

इस मसले के तूल पकड़ने के बाद लोगों को उर्मिला मातोंडकर और कंगना के उस कोल्ड वॉर की याद आ गई, जब दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। दरअसल, कंगना रनौत मूवी माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रही थी तो उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर भी काफी कुछ कहा था। कंगना की इन बातों को सुनकर उर्मिला मातोंडकर ने कहा था कि वे सिर्फ वुमन कार्ड खेल रही हैं और कुछ भी नहीं।
इसके बाद कंगना उर्मिला के इस बयान पर इस कदर भड़कीं थीं कि उन्होंने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न स्टार तक बता दिया था। कंगना का कहना था कि उर्मिला मातोंडकर अपनी एक्टिंग के लिए नहीं फेमस हैं बल्कि वे तो एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। इस बयान ने तब जमकर बवाल मचाया था।
कंगना ने टाइम्स नाऊ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे राजनीतिक टिकट मिलने में कोई भी मुश्किल नहीं होगी क्योंकि उर्मिला को भी तो मिला हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा कि सबको टिकट मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications