जब शाहरुख खान से पहली बार मिली तो मेरे...पोर्न छोड़ एक्‍ट्रेस बनीं Sunny Leone ने शेयर किया था एक्‍सपीरिएंस

When I met Shahrukh Khan for the first time, Actress Sunny Leone shared the experience

मुंबई, 10 जून: पोर्न स्‍टार से एक्‍ट्रेस बनीं सनी लियोनी लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। सनी लियोनी वो कलाकार हैं जिन्‍होंने पहने पोर्न इंस्‍टस्‍ट्री में जमकर शोहतर हासिल की उसके बाद बॉलीवुड में अपनी किस्‍मत अजमाई। उन्‍होंने बॉलीवुड के एक से एक बड़े एक्‍टर के साथ काम किया जिसमें सुपरस्‍टार शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। सनी लियोनी ने अब शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात के के बारे में राज खोला है।

शाहरुख खान की फिल्‍म रईस में सनी को मिला था बड़ा ब्रेक

शाहरुख खान की फिल्‍म रईस में सनी को मिला था बड़ा ब्रेक

सनी लियोनी बिग बॉस की प्रतियोगी में भी नजर आईं उसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया और हाल ही में कई वेब सीरीज में भी अभिनय करती नजर आईं। सनी हाल ही में अपनी वेब सीरीज में भी नजर आई। सनी के एक्टिंग करियर में एक बड़ा ब्रेक शाहरुख खान की रईस में किया गया डांस नंबर लैला मिला। इस आइटम गाने से सनी खूब चमकी और पसंद की गई।

शाहरुख खान से पहली मुलाकात काफी अजीब और शर्मनाक थी

शाहरुख खान से पहली मुलाकात काफी अजीब और शर्मनाक थी

सनी ने खुद कहा है कि लैला आइटम सॉग ने उन्हें बॉलीवुड की मेन स्‍ट्रीम से जुड़ने का मौका दिया। वहीं मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में सनी ने एक बार कहा था कि रईस फिल्म साइन करने के बाद शाहरुख के साथ उनकी पहली मुलाकात काफी अजीब और शर्मनाक थी।

तब मैंने उन्‍हें देखा मेरे.....

तब मैंने उन्‍हें देखा मेरे.....

दिसंबर 2016 में बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए, सनी ने कहा था "सबसे मजेदार बात यह थी कि मैं पहली बार सेट पर शाहरुख से मिली थी। मैं सेट से बाहर निकल रही थी तब मैंने उन्‍हें देखा, मेरे लिए आधे सेकेंड तक कूल होना भी संभव नहीं हो रहा था, मैं हैलो कहूं या ठीक से मिंलू इसके बजाय, मैं बस मैं उन्‍हें देखकर अंदर से अजीब महसूस कर रही थी।

शाहरुख खान ने सनी को दिया था ये जवाब

शाहरुख खान ने सनी को दिया था ये जवाब

सनी ने बताया हमने बात करना शुरू कर दिया। मैंने उससे कहा मुझे गाने का हिस्सा बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद मैं बहुत उत्साहित हूं'। फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद, और उन्होंने कहा 'नहीं! हम आपको पाकर खुश हैं।' फिर मैं अपनी वैनिटी में वापस गई और मेरे बाल हेयर ड्रेसर ने कर्ल करने के लिए एक बड़े से हेलमेट में डाल दिएस और तब मैंने खुद से कहा 'सचमुच? शाहरुख खान से मिलते समय आप ऐसे दिखते हैं?'

जब मैं उनसे मिली तो उन्‍हें समझ सकीं

जब मैं उनसे मिली तो उन्‍हें समझ सकीं

भले ही सनी और शाहरुख ने गाने की शूटिंग और एक साथ काम करने में कुछ दिन बिताए लेकिन वो उनके लिए यादगार बन गया। 2017 में स्पॉटबॉय के साथ एक साक्षात्कार में, सनी ने शाहरुख के बारे में कहा, "मैंने उन्हें एक विशेष पोजिशन पर रखा था, लेकिन जब मैंने उनके साथ काम किया और उनसे बात की, तो वह मेरी सोच से भी ऊपर निकले। सनी ने कहा था जब आप उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं तो आप समझते हैं कि उनमें क्‍या खासियत है जो इस ऊंचे मुकाम पर पहुंचे।

सनी लियोनी कर चुकी है वेब सीरीज

सनी लियोनी कर चुकी है वेब सीरीज

सनी को हाल ही में एमएक्स प्लेयर वेब सीरीज़ अनामिका में मुख्य भूमिका में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी। अभिनेता इस साल रंगीला के साथ मलयालम फिल्म और वीरमादेवी के साथ तमिल में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वह अर्जुन रामपाल-स्टारर हिंदी फिल्म द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव के एक गाने में भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+