फेसबुक पर विक्की कौशल से बात करती थी लड़की! बिना बताए पहुंच गई एक्टर के घर और फिर हुआ ऐसा...

फेसबुक पर विक्की कौशल से बात करती थी लड़की! बिना बताए पहुंच गई एक्टर के घर और फिर हुआ ऐसा...

मुंबई, 07 जनवरी: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की सोशल मीडिया पर काफी फीमेल फैन फॉलोइंग है। लड़कियां विक्की कौशल को काफी पंसद करती हैं। हालांकि विक्की कौशल ने हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी कर अपनी लाखों फीमेल फैन का दिल तोड़ दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि विक्की कौशल की फीमेल फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि एक लड़की उनके घर आ पहुंची और विक्की के माता-पिता को कहा कि वह अभिनेता से फेसबुक पर लगातार बात करती हैं। खुद विक्की कौशल ने ये बात एक इंटरव्यू में बताई थी। आइए जानें क्या है पूरा माजरा।

'मां ने गेट खोला तो दरवाजे पर एक लड़की थी...'

'मां ने गेट खोला तो दरवाजे पर एक लड़की थी...'

अतीत में दिए अपने एक इंटरव्यू में विक्की ने एक बार अपनी अजीब फीमेल फैंस का अनुभव को साझा किया था। क्या आप जानते हैं कि एक बार विक्की की फीमेल फैन सीधे उनके घर पहुंच गई थी। उस वक्त का दरवाजा विक्की के माता-पिता ने खोला था।

दरअसल, विक्की कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'घर पर मेरे माता-पिता थे। डोरबेल बजी और मेरे पेरेंट्स दरवाजा खोलने के लिए गए। दरवाजे पर एक लड़की थी तो मेरी मां को लगा कि मेरी कोई दोस्त होगी। और विक्की घर पर बताना भूल गया होगा।'

लड़की ने कहा- विक्की कौशल मेरे से फेसबुक पर करता है बात

लड़की ने कहा- विक्की कौशल मेरे से फेसबुक पर करता है बात

विक्की ने आगे कहा, ''लेकिन मम्मी-पापा को थोड़ा अजीब लगा जब लड़की ने कहा कि वह मेरे से फेसबुक पर बात करती है। उसने पेरेंट्स को बताया कि मैं उससे फेसबुक पर बात करता हूं...और मैं उसे मिलने के लिए घर बुलाया है। लेकिन मेरे घरवालों को पता था कि मैं फेसबुक पर नहीं हूं।''

फर्जी विक्‍की कौशल के चक्‍कर में फंस गई थी लड़की

फर्जी विक्‍की कौशल के चक्‍कर में फंस गई थी लड़की

विक्की कौशल ने कहा, ''मैं फेसबुक पर नहीं हूं...ये बात मेरे घरवालों को पता थी। मेरे घरवालों ने लड़की से जब सारी बात पूछी जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उसने फेसबुक पर मेरी किसी फेक प्रोफाइल वाले शख्स से बात की थी।'' विक्की कौशल ने कहा, ''जब मुझे पता चला तो मुझे ये सब बहुत क्रेजी लगा।''

9 दिसंबर 2021 को विक्की और कैटरीना ने की शादी

9 दिसंबर 2021 को विक्की और कैटरीना ने की शादी

फिलहाल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी हो चुकी है। दोनों ने राजस्थान में 9 दिसंबर, 2021 को सात फेरे लिए थे। बाद में इसकी तस्वीरें भी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की और लिखा, "हमारे दिल में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है। हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हुए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+