धर्मेंद्र ने दो बार की शादी, फिर भी हेमा मालिनी को धोखा देते रहे ही-मैन, इस एक्ट्रेस से हुआ प्यार और फिर....
Dharmendra Hema Malini: 80 के दशक के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अपनी पीढ़ी के सबसे हैंडसम अभिनेता माने जाते हैं। एक्टर ने साल 1957 में प्रकाश कौर से शादी की थी। हालांकि इसके बावजूद धर्मेंद्र को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया और एक्टर ने दूसरी शादी कर ली।
धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल लिया था। जिससे उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुईं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी के चर्चे आज भी होते हैं। लेकिन दो बार शादी करने के बावजूद धर्मेंद्र का 26 साल छोटी एक्ट्रेस अनीता राज पर दिल हार गए थे और एक दूसरे के करीब आ गए।

धर्मेंद्र और अनीता राज ने कई फिल्मों में काम किया था। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे वहीं अनीता का भी धर्मेंद्र पर दिल आ गया था। इतना ही नहीं धर्मेंद्र अपनी हर फिल्म के लिए डायरेक्टर से अनीता को कास्ट करने के लिए कहने लगे थे। लेकिन जब इसकी भनक हेमा मालिनी को लगी तो उन्होंने एक्टर को धमकी तक दे डाली।
हेमा धर्मेंद्र और अनीता के रिश्ते से इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने खुद दोनों को वॉर्निंग दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा ने इस बारे में धर्मेंद्र के परिवार वालों को भी बताया था जिससे माहौल खराब हो गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र को अनीता से दूर रहने की चेतावनी दी। हेमा ने उनकी बढ़ती नजदीकियों को रोकने की कोशिश की और फिर धर्मेंद्र ने अनीता से दूरी बना ली। इसके बाद दोनों ने फिर कभी किसी फिल्म में काम नहीं किया।
बता दें कि, धर्मेंद्र और अनीता ने साथ में करिश्मा कुदरत का, ज़लज़ला, इंसानियत के दुश्मन और कई अन्य फिल्मों में काम किया था। इसके बाद अनीता ने साल 1992 में सुनील हिंगोरानी से शादी की थी। जिससे उनका बेटा शिवम हिंगोरानी हुआ। इसके बाद अनीता ने बॉलीवुड से दूरी बनाकर टीवी की तरफ रुख किया।












Click it and Unblock the Notifications