Amitabh Bachchan: जब पुनीत इस्सर के घूंसे से फटी थी अमिताभ बच्चन की आंत, पूरे देश से उठे दुआओं के हाथ
एक्शन शूट के वक्त अमिताभ को चोट लगने की खबर जब सामने आई, तो फैंस को 'कुली' फिल्म का वक्त याद आ गया। उस वक्त पूरे देश में एक्टर की सेहत को लेकर दुआओं का दौर जारी था।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस को आज उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर मिली की एक एक्शन सीन की शूटिंग के वक्त एक्टर को चोट लग गई है। तुरंत ही फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा। साथ ही डॉक्टर्स ने उन्हें कम से कम तीन हफ्तों के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। शूटिंग के वक्त एक्टर को लेकर इस तरह की खबर सामने आने के बाद फैंस को फिल्म कुली की याद आ गई, जब इसकी शूटिंग के वक्त देश में अमिताभ की सेहत की दुआओं का दौर जारी था। एक घूंसे ने उस वक्त फिल्म के विलेन को असल में विलेन बनाकर रख दिया था। आइये जानते हैं क्या था पूरा मामला और कैसे एक घूंसे और ब्लड डोनेशन ने एक्टर की हालत को और ज्यादा बिगाड़कर रख दिया।

अमिताभ बच्चन को लगी चोट
अमिताभ बच्चन को फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के वक्त चोट आ गई। चोट काफी गंभीर हैं, इसलिए फिल्म की शूटिंग को तुरंत ही रोकना पड़ा। साथ ही डॉक्टर्स ने भी एक्टर को कम से कम तीन हफ्तों के बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस हादसे से फैंस को 'कुली' फिल्म के वक्त की याद आ गई, जब पूरे देश में एक्टर की सेहत को लेकर दुआओं का दौर जारी था।

जब अमिताभ को जा लगा जोरदार घूंसा
इस हादसे के बाद एक तरह से अमिताभ बच्चन को दूसरा जीवन मिला था। दरअसल 'कुली' फिल्म में एक सीन था, जिसमें विलेन को एक्टर को पंच मारना था। फिल्म के रिलीज होने के बाद इस सीन को लेकर दर्शकों में खास बज बना हुआ था। वजह थी इस सीन के बाद एक्टर की हालत का खराब हो जाना। जी हां! दरअसल, शूटिंग के समय अमिताभ बच्चन को ऊंचाई से छलांग लगानी थी। लेकिन ऐसा होने की बजाय कुछ उल्टा ही हो गया और पुनीत का दमदार घूंसा एक्टर के पेट पर जा लगा।

200 लोगों ने डोनेट किया था खून
घूंसा इतना जोरदार था कि अमिताभ बच्चन तड़पते हुए फर्श पर बैठ गए। इसके बाद आनन-फानन में एक्टर को शूटिंग के सेट पर ले जाया गया और डॉक्टरों को बुलाया गया। घूंसे की वजह से अमिताभ के शरीर में इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी थी। ब्लीडिंग इतनी ज्यादा हुई कि एक्टर के शरीर में खून की कमी हो गई। खबरों की मानें, तो एक्टर की जान बचाने के लिए उस वक्त 200 से भी ज्यादा लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इससे डॉक्टर्स को करीब 60 बोतल खून मिला था।

अमिताभ का 25 फीसदी लीवर खराब
इसमें से एक शख्स के खून में हेपेटाइटिस बी का वायरस था। इस खून से अमिताभ ठीक तो हो गए लेकिन की सालों बाद पता चला कि इस वायरस की वजह से उन्हें लीवर सिरोसिस हो गया। इससे एक्टर का लीवर डैमेज हो गया। एक इंटरव्यू में खुद अमिताभ ने बताया कि उनका 25 फीसदी लीवर खराब हो चुका है। इसके बाद हेपेटाइटिस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था।

जब 'केबीसी' के सेट पर कट गई नस
एक्टर के ठीक होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन ये हादसा ना तो एक्टर ना ही उनके फैंस कभी भुला सके हैं। इस वाकये के अलावा केबीसी के सेट पर भी एक्टर के साथ एक हादसा हुआ था, जब गलती से उनके पैर की नस ही कट गई थी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने बिग बी को रेस्ट करने की सलाह दी थी। चोट काफी गंभीर थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने अमिताभ को ट्रेडमिल इस्तेमाल ना करने की भी सलाह दी थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications