तगड़े आशिक थे आमिर खान, एक लड़की के रिजेक्ट करने पर मुंडवा लिया था सिर, जानें एक्टर की ये लव स्टोरी
आमिर खान की निजी जिंदगी काफी दिलचस्प रही है। एक लड़की के प्यार में वह इतने पागल थे कि, उन्होंने उसके लिए अपना सिर ही मुंडवा लिया था।
Happy Birthday Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने आमिर खान का आज यानी 14 मार्च को 58वां जन्मदिन है। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा है। आमिर खान ने अपने फिल्मी करियर में अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस हर कोई जानता है कि एक्टर जो भी काम करते हैं वह बड़ी शिद्दत के साथ करते हैं। उन्होंने सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि उन्होंने प्यार भी बड़ी शिद्दत से किया है। एक्टर ने एक बार अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, एक समय ऐसा भी था जब वह एक तगड़े आशिक रहे थे। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।

कगड़े आशिक थे आमिर खान
दरअसल, फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन के दौरान आमिर खान ने अपनी निजी जिंदगी पर खुलकर बात की थी। इस दौरान एक्टर ने एक बार फिर खुलासा किया था कि एक वक्त पर वह तगड़े वाले आशिक रहे हैं। उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जिस लड़की से वह बेइंताह प्यार करते थे उसके रिजेक्शन की वजह से उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था।

लड़की के लिए मुंडवा लिया था सिर
आपको बता दें कि, ये उन दिनों की बात है जब आमिर खान की हेयरस्टाइल का काफी चलन था और उन्होंने सिनेमा जगत में कदम ही रखा था। आमिर खान ने फिल्म होली से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म साल 1984 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लोगों का मानना था कि एक्टर ने अपनी फिल्म के लिए सिर मुंडवा लिया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।

फिल्म डाटरेक्टर भी था हैरान
इस बारे में आमिर खान ने बात करते हुए बताया कि, "बहुत से लोग सोचते हैं कि मैंने फिल्म के लिए अपना सिर मुंडाया, लेकिन रियल में मैंने किसी और वजह से अपना सिर मुंडाया था"। यहां तक कि डायरेक्टर केतन मेहता भी उनका सिर मुंडवा देख उस वक्त काफी हैरान थे। वह नहीं समझ पा रहे थे आखिर आमिर खान ने ऐसा क्यों किया।

'मैं उससे बेहद प्यार करता था'
आमिर खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'दरअसल मैंने एक लड़की को खो दिया था जिससे मैं उस वक्त बेहद प्यार करता था। उसने मुझसे कहा कि, वह मुझसे प्यार नहीं करती और इसलिए एक रिजेक्शन की वजह से मैंने अपना सिर मुंडवा लिया। हालांकि मुझे बाद में एहसास हुआ कि यह सिर्फ एक बचपना था। इसलिए जब केतन ने मुझे मिलने के लिए बुलाया और मैं उनसे मिलने गया, तब उन्होंने मुझे देखकर कहा,'आपके बाल कहां है'।

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान को आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल मे नजर आईं। फिलहाल आमिर खान अपने नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुटे हैं। हालांकि उन्होंने अब तक फैंस को इससे जुड़ी जानकारी नहीं दी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications