'मुझे हार्ट अटैक आने वाला था', जब लारा दत्ता की बेटी ने तलाक के बारे में बताया
मुंबई, 01 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों अपनी वेब रिलीज 'हिकअप्स एंड हुकअप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में रिलीज हुई नई वेब सीरीज में लारा के किरदार को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ऐसी बात की खुलासा किया, जिसका सुनने के बाद खुद लारा को हार्ट अटैक आने जैसा फील हुआ था, क्या थी वो बात जानिए...

एक्ट्रेस को लगा सदमा
दरअसल, लारा दत्ता ने खुलासा करते हुए बताया कि एक्ट्रेस उस वक्त सदमे में चल गई थीं, जब उनकी बेटी सायरा ने चार साल की छोटी उम्र में तलाक के बारे में उनसे पूछा। एक्ट्रेस ने बताया कि इसकी वजह उनके पति टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी महेश भूपति थे, जिन्होंने सायरा को इसके बारे में सिखाया था, जब वे इंटरनेशन शो फ्रेंड्स देख रहे थे।

'मुझे दिल का दौरा पड़ने जैसा महसूस हुआ'
लारा दत्ता ने ब्रूट इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि उनका अब तक का पसंदीदा शो फ्रेंड्स है, उन्होंने बताया कि शो ने मेरी बेटी को तब जोड़ा जब वह सिर्फ चार साल की थी। अपनी बात को बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि 'मेरी बेटी एक दिन मेरे आई, वो एक खेल खेल रही थी और उसने कहा, ' मॉम, ओह मैं रह रही हूं, यह मेरा घर है, यह तुम्हारा घर है और मैं डिवोर्सी हूं।' इस बात को सुनकर मुझे लगभग दिल का दौरा पड़ने जैसा महसूस हुआ। मैंने उससे कहा कि तुम ये क्या कह रही हो? तुमसे किसने कहा? तलाक क्या है?'

क्या हम ऐसे पैरेंट्स हैं?
वहीं लारा ने आगे बताया कि मेरे बेटी ने मुझे कहा कि 'जब दो लोग खराब शादी में हैं और आपस में नहीं मिलते हैं और वे अलग रह रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वे तलाकशुदा हैं'। वह पांच साल की थी और मैंने कहा 'आपको यह किसने बताया?' उसने कहा, 'डैडी ने '। मैंने तुंरत महेश को कॉल किया और कहा-तुमने उसे क्यों बताया कि तलाक क्या है?' यह सुनकर वो हंसने लगे। उन्होंने बताया कि हम 'नहीं, हम फ्रेंड्स देख रहे थे और वह जानना चाहती थी कि रॉस ने तीन बार शादी क्यों की।' मैंने महेश से कहा कि तो क्या तुम उसको यह बताओगे कि आखिर तलाक का मतलब क्या होता है? क्या हम ऐसे पैरेंट्स हैं?

2012 में हुआ था सायरा को जन्म
आपको बता दें कि लारा दत्ता ने टेनिस प्लेयर महेश भूपति के साथ साल 2011 में शादी की थी, जिसके बाद अगले साल 2012 में सायरा को जन्म हुआ। सायरा के जन्म के बाद लारा ने एक्टिंग से एक कदम पीछे हटकर कम से कम प्रोजेक्ट साइन किए। पिछले साल पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में लारा ने बताया था कि वह और महेश चाहते थे कि पैरेंट्स में से कम से कम एक हमेशा सायरा के साथ रहे।












Click it and Unblock the Notifications