जॉन अब्राहम ने किंग खान की तारीफों के बांधे पुल, कहा- आज में जो कुछ हूं सिर्फ शाहरुख खान की वजह से
बीते दिनों शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर रिलीज हुआ था। किंग खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई, 2 अप्रैल। बीते दिनों शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर रिलीज हुआ था। किंग खान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल लंबे समय के बाद शाहरुख खान इस फिल्म से दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म के को-एक्टर जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधे।
यह भी पढ़ें: गोवा के बिट्स पिलानी से आई टेंशन वाली खबर, 24 छात्र कोरोना पॉजिटिव

मैं जो कुछ हूं शाहरुख खान की वजह से हूं
फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम एक मीडिया चैनल से बातचीत में शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। 'अटैक' एक्टर ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर खड़े हैं, वह सिर्फ शाहरुख खान की वजह से है। जॉन ने उस समय को याद किया जब वह मॉडलिंग करते थे। जॉन ने कहा कि जब उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी तो शाहरुख खान उस प्रतियोगिता के जज बने थे। आज में जहां भी हूं उन्हीं की वजह से हूं। इसलिए मैं शाहरुख खान का बहुत एहसानमंद हूं। उनके लिए यह एक और प्रतियोगिता थी जिसे उन्होंने जज किया।

शाहरुख खान के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात
पठान के हीरो शाहरुख खान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं उनका कितना सम्मान करता हूं, मैं वास्तव में इसके बारे में बयां नहीं कर सकता। मैं बस इनता ही कह सकता हूं कि वह कमाल के इंसान हैं और बहुत आकर्षक हैं।
पठान में शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर दिया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया कि वह आगे की शूटिंग के लिए कब जा रहे हैं। जॉन ने कहा कि मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता क्योंकि फिल्म अभी भी बन रही है। हम पूरे अप्रैल पठान की शूटिंग करेंगे। मेरे लिए शाहरुख खान के साथ काम करना गर्व की बात है।

इस तारीख को रिलीज होगी पठान
हाल ही में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने पठान फिल्म का स्पेन शेयड्यूल पूरा किया है। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications