प्रेग्नेंट देबिना बनर्जी ने शादी की सालगिरह पर पति गुरमीत संग जमकर लगाए ठुमके, Video वायरल
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों गर्भवती हैं और अपनी पहली प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी ने ऐलान किया था कि दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
मुंबई, 15 फरवरी। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों गर्भवती हैं और अपनी पहली प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी ने ऐलान किया था कि दोनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कच्चा बादाम गाने से फेमस हुए भुबन के साथ धोखाधड़ी! ऑफिशियल गाने के बदले नहीं मिला पैसा

शादी की सालगिरह पर कच्चा बादाम पर किया जोरदार डांस
पौराणिक टीवी शो रामायण में राम और सीता की भूमिका निभाने वाले गुरमीत और देबिना ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर दोनों ने कच्चा बादाम गाने पर धमाकेदार डांस किया। इस दौरान दोनों ने बिल्कुल एक जैसे कपड़े पहन रखे थे।

देबिना और गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
देबिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर भी किया है। गुरमीत ने भी अपने इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर कपल डांस का यह वीडियो धमाल मचा रहा है। लोग उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्र कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

प्रेग्नेंसी में देखते ही बनता है देबिना के चेहरे पर निखार
प्रेग्नेंसी में देबिना के चेहरे पर ग्लो देखते ही बनता है। वीडियो में वह काफी स्वस्थ और सुंदर लग रही हैं। इसके अलावा उनका बेबी बम भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि दोनों ने साल 2011 में एक दूसरे से शादी की थी। रामायण सीरियल में दोनों की जोड़ी को खूब सराहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications